खेल

IPL 2024: विराट कोहली से लेकर अभिषेक तक, आईपीएल प्लेऑफ में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

IPL 2024: पिछले दो महीनों से चली आ रही एक्शन से भरपूर आईपीएल की लड़ाई अपने अंत तक पहुंच गई है. चार टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण से पहले चलिए एक नजर उन पांच खिलाड़ियों पर डालते हैं, जो लाइमलाइट में रहेंगे. 70 लीग मैचों के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली चार टीमें हैं.

क्वालीफायर 1 में टेबल टॉपर कोलकाता मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दूसरे स्थान पर मौजूद हैदराबाद से भिड़ेगी, जबकि राजस्थान और बेंगलुरु बुधवार को उसी स्थान पर एलिमिनेटर में आमने-सामने होंगे. क्वालीफायर 1 का विजेता 6 मई को चेन्नई में होने वाले खिताबी मुकाबले के लिए अपनी जगह पक्की करेगा, जबकि हारने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करने के लिए एलिमिनेटर के विजेता से भिड़ेगी. मुकाबले शुरू होने से पहले, आइए उन पांच खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं जो नॉकआउट मैचों में रोमांच लाएंगे.

आईपीएल में इन पांच खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

विराट कोहली

स्टार भारतीय बल्लेबाज पिछले साल के वनडे विश्व कप से लेकर अब तक शानदार फॉर्म में हैं, जहां वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने आईपीएल में अपना फॉर्म जारी रखा और 14 मैचों में पांच अर्धशतक और एक शतक सहित 708 रन के साथ सबसे अधिक रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष पर हैं. वह आरसीबी के बल्लेबाजी विभाग की रीढ़ बने हुए हैं और उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी की प्लेऑफ की यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

अभिषेक शर्मा

23 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने आने वाले वर्षों में भारतीय टी20 टीम का अहम हिस्सा बनने का कौशल दिखाया है. इस युवा बल्लेबाज ने हैदराबाद के लिए 13 मैचों में 467 रन बनाए हैं. उन्होंने मौजूदा सीजन में तीन अर्धशतक भी लगाए और 209.41 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ अंतिम लीग मैच में उनकी 28 गेंदों में 66 रनों की तेज पारी ने फ्रेंचाइजी को अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहने में मदद की. केकेआर को उनके खिलाफ मैदान में उतरने से पहले एक ठोस योजना बनानी होगी.

रियान पराग

रियान पराग 2019 में डेब्यू करने के बाद से रियान का यह सीजन सबसे शानदार रहा है. मध्यक्रम के बल्लेबाज ने राजस्थान के लिए 13 मैचों में चार अर्धशतक सहित 531 रन बनाए हैं. उन्होंने पूरे सीजन में बल्ले से लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए फ्रेंचाइजी के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं. राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण शीर्ष क्रम में जोस बटलर को खोने के बाद आरआर के लिए उनकी उपस्थिति अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है.

सुनील नारायण

सुनील नारायण वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर सुनील नारायण ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह जिस भी टीम के लिए खेल रहे हैं, वह अकेले ही मैच का संतुलन बदल सकते हैं. 35 वर्षीय खिलाड़ी ने सीजन का भरपूर फायदा उठाया और एक शतक और तीन अर्धशतक की मदद से 461 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी विभाग में उन्होंने 13 मैचों में 15 विकेट लिए.

पैट कमिंस

विश्व कप विजेता कप्तान कमिंस ने आईपीएल में अपने नेतृत्व कौशल और फॉर्म को आगे बढ़ाया और फ्रेंचाइजी के साथ अपने पहले सीजन में एसआरएच को प्लेऑफ तक पहुंचाया. उनके ऑन-फील्ड निर्णय और महत्वपूर्ण क्षणों में गेंदबाजों के सही चयन ने उन्हें टूर्नामेंट में मजबूत स्थिति में रहने में मदद की. 13 मैचों में, उन्होंने 15 विकेट हासिल किए हैं और निश्चित रूप से प्लेऑफ में प्रभाव डालेंगे.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, RR Vs KKR Match Highlights: बारिश में धूला RR के अरमान, केकेआर की बल्ले-बल्ले

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

यूपी में सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे का गणित, रामगोपाल यादव के फॉर्मूले से कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें?

SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…

11 minutes ago

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

45 minutes ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

57 minutes ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

1 hour ago

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

1 hour ago