देश

SI भर्ती 2021 पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

राजस्थान में 2021 सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल एसआई भर्ती 2021 पेपर लीक मामले में आरोपियों की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के अवकाशकालीन पीठ ने राजस्थान सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. आरोपियों की ओर से दायर याचिका पर जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस संजय करोल की अवकाशकालीन पीठ सुनवाई कर रही हैं. इससे पहले भी आरोपियों की ओर से याचिका दायर की गई थी. जिसपर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले को हाइकोर्ट भेज दिया था. लेकिन आरोपियों को हाइकोर्ट से राहत नही मिली जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

Rajasthan SI भर्ती पेपर लीक मामला-2021

बता दें कि एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में 11 ट्रेनी एसआई और एक कांस्टेबल सहित 12 आरोपियों ने दोबारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. याचिकाकर्ता सुरेंद्र कुमार, नरेश कुमार, राजेश्वरी सहित एसआई ने अनुच्छेद 32 के तहत याचिका दायर की है. बता दें कि जयपुर महानगर द्वितीय की सीएमएम कोर्ट ने 11 ट्रेनी एसआई और एक कांस्टेबल को 12 अप्रैल को जमानत दे दी थी. ट्रेनी एसआई को जमानत मिलना एसओजी के लिए बड़ा झटका था, इस फैसले के खिलाफ एसओजी की याचिक राजस्थान हाइकोर्ट ने 15 अप्रैल को अंतरिम रोक लगा दी थीं.

ये भी पढ़ें: दुनिया के सबसे खूंखार आतंकवादी संगठन ISIS के 4 लड़ाके अहमदाबाद में दबोचे गए, सामने आईं फोटोज; 36 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी

राजस्थान हाइकोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के बाद सभी 12 आरोपी सुप्रीम कोर्ट पहुचे है. वही एसआई पेपर लीक मामले में तीन अन्य आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी को अवैध बताने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. जस्टिस पीएस नरसिंम्हा और जस्टिस पंकज मिथल की अवकाशकालीन बेंच ने आरोपियों को राजस्थान हाइकोर्ट जाने की सलाह दी है.

कितने पदों के लिए हुई थी परीक्षा?

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ने फरवरी, 2021 में 859 पदों पर सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर पदों पर भर्ती निकाली थी. इसके लिए 13 से 15 सितंबर के बीच प्रदेश में कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे.

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago