खेल

चेतन शर्मा हुए बर्खास्त तो विराट कोहली के फैंस ने सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास, बोले- जैसी करनी वैसी भरनी

भारतीय टीम से चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा की छुट्टी होने के बाद सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है. टीम इंडिया की रन मशीन विराट कोहली के फैंस BCCI के इस एक्शन पर खूब मजे ले रहे हैं.

टी20 विश्व कप में भारत की हार के बाद बीसीआई ने सख्त एक्शन लिया. गुरुवार को टीम के मुख्य चर्यनकर्ता चेतन शर्मा समेत पूरी चयन समीति को बर्खास्त कर दिया गया. BCCI के इस फैसले पर विराट कोहली के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. क्रिकेट फैंस ने चेतन शर्मा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है.

कोहली को कप्तानी से हटाने पर फैंस का फूटा गुस्सा

भारत की सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार के बाद टीम की चौतरफा आलोचना हुई. टीम कॉम्बीनेशन पर सवाल उठते ही बीसीसीआई ने चयन समिति पर एक्शन लेते हुए शुक्रवार को चेतन शर्मा की अगुवाई वाली पूरी राष्ट्रीय चयन समिति को बर्खास्त कर दिया. साथ ही इन पदों के लिए आवेदन प्रकिया भी शुरू कर दी गई. चेतन शर्मा के पद से हटते ही विराट कोहली के फैंस ने चेतन शर्मा की जमकर खिल्ली उड़ानी शुरू कर दी है.

दरअसल  चेतन शर्मा टीम के चीफ सेलेक्टर रहते विराट कोहली ने कप्तानी पद से इस्तीफा दिया था. फैंस को आज इसी बात का मौका मिल गया है. कोहली के कप्तानी से हटने का फैंस का गुस्सा चेतन शर्मा की विदाई पर फूट पड़ा. फैंस ने  गुस्से के साथ-साथ मीम्स बनाकर चेतन शर्मा का जमकर मजाक बनाया.

कैसा रहा चेतन शर्मा का कार्यकाल

चेतन शर्मा काफी लंबे समय से भारतीय टीम के मुख्य चर्यनकर्ता रहे. उनके कार्यकाल में अगर बड़े इवेंट की बात करें तो इस दौरान भारत पिछले साल दुबई में हुए टी20 वर्ल्ड कप में विफल रहा. उसके बाद इस साल पहले एशिया कप में हार उसके बाद ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में सपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सेमिफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी. इन असफलताओं के बाद बीसीसीआई ने  चेतन शर्मा को चयन समिति से बर्खास्त कर दिया.

 

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

8 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

8 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

9 hours ago