रोहित के बाद विराट कोहली चोटिल
टी-20 विश्व कप में भारत के सेमी फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया को करारा झटका लगा है. रोहित शर्मा के बाद अब स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के भी चोटिल होने की खबर सामने आई है. विराट को नेट प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी है. वो हर्षल पटेल की गेंद पर अभ्यास कर रहे थे. तभी वो चोटिल हो गए. जिसके बाद विराट ने प्रैक्टिस बीच में ही छोड़ दी और वापस चले गए. रिपोर्ट्स की माने तो विराट को गंभीर चोट लगी है. लेकिन कुछ लोग विराट की चोट को समान्य बता रहे हैं
विराट कोहली की चोट कितनी गंभीर है. इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. टीम मैनेजमेंट की तरफ से इस बारे में जल्दी अपडेट आ सकता है. तभी ये साफ हो पाएगा कि उनकी चोट कितनी गहरी है. और टीम इंडिया के लिए कोई संकट तो नहीं है. विराट का चोटिल होना टीम के बड़ा खतरा साबित हो सकता है. क्योंकि विराट ने अभी तक इस विश्व कप में शानदार बल्लेबाजी की है. उन्होने 2 मैचों में टीम इंडिया को जीत दिलाई. जिसमें वो ‘मैन ऑफ द मैच’ भी रहे. या ये भी कह सकते है उन्होने भारत को सेमी फाइनल में पहुंचाने के लिए अहम भूमिका निभाई है.
अगर विराट कोहली की ये चोट गंभीर होती है तो भारतीय टीम के लिए ये भी दिक्कत होगी कि उनकी जगह टीम में कौन खेलेगा. क्योंकि उनके कद का कोई खिलाड़ी टीम में मौजूद ही नहीं है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा समेत चयनकर्ताओं के लिए ये बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है कि विराट की जगह कौन ले सकता है. वहीं अगर टीम के कप्तान रोहित शर्मा की बात करें तो वो भी बीते दिनों नेट प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे. हालांकि रोहित शर्मा ठीक है वो अपनी चोट से उभर चुकें है और उन्होने अपना फिटनेट जारी कर बता दिया है कि वो सेमीफाइनल मुकाबला खेलने को तैयार है इसके साथ ही पूरी तरह से फिट है.
Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…
E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…
Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…
भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर…
WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…
सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…