देश

सीएम योगी के भाई का हुआ प्रमोशन, बने सेना में सूबेदार मेजर

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई शैलेंद्र बिष्ट भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं. वहीं अब सेना ने उनकी पदोन्नति करते हुए उन्हें सूबेदार मेजर बना दिया है. देश के एक बड़े सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ का परिवार बेदह ही सामान्य जिंदगी जीता है. योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट जहां एक फॉरेस्ट रेंजर थे, वहीं उनकी माता सावित्री देवी गृहणी थीं. बता दें कि योगी आदित्यनाथ चार भाई और तीन बहन हैं. योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर नामक गांव में हुआ था. मात्र 21 साल की उम्र में साल 1993 में योगी आदित्यनाथ गोरखपुर आ गए थे. यही वह उम्र थी, जब उन्होंने अपना घर छोड़ दिया था.

गढ़वाल रेजिमेंट में कार्यरत हैं योगी के भाई शैलेंद्र बिष्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई सूबेदार शैलेंद्र बिष्ट गढ़वाल रेजिमेंट में कार्यरत हैं. उन्हें सूबेदार से सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नति दी गई है. सूबेदार मेजर गढ़वाल रेजिमेंट में सर्वोच्च गैर-कमीशन अधिकारी रैंक है. शैलेंद्र बिष्ट की तैनाती इस समय गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडाउन में है. उत्तराखंड में चीनी सीमा से सटे माणा में भी वे अपनी सेवाएं दे चुके हैं. शैलेंद्र बिष्ट स्काउट गाइड के सदस्य भी रह चुके हैं.

इसे भी पढ़ें: Ghosi By Election: “नौकरी से हाथ धो बैठोगे…” मऊ के DM को ट्विटर पर मिली धमकी, FIR दर्ज

बहन चलाती है चाय नाश्ते की दुकान

योगी आदित्यनाथ के भाई बहन बेहद ही साधारण जिंदगी बसर करते हैं. उनकी एक बहन शशि पयाल तो पौड़ी गढ़वाल में चाय-नाश्ते की दुकान चलाते हुए अपने परिवार का भरण पोषण करती हैं. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात अपने भाई बहनों और परिवार के अन्य सदस्यों से बहुत ही कम होती है. यहां तक की कोरोना की वजह से वो पिता के अंतिम संस्कार में भी नहीं जा पाए थे. लेकिन बीते साल वो उत्तराखंड के अपने घर पर गए थे. जहां उनकी मुलाकात अपने मां, बहनों और परिवार के अन्य सदस्यों से हुई थी.

Rohit Rai

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

6 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

22 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

38 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

52 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago