रोजगार मेले को वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए सम्बोधित करते प्रधानमंत्री
UP Employment Fair: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन किया गया. यूपी में ये 5वां रोजगार मेला था, जहां हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया. कार्यक्रम का शुभारम्भ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े और रोजगार पाने वाले सभी को भविष्य की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी.
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि, “पहले रोजगार के लिए लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. आज आवेदन करने से लेकर नतीजे आने तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो चुकी है.” वह आगे बोले कि, “आज डॉक्यूमेंट को सेल्फ अटैच किया जाता है. ग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्ती के लिए इंटर यूपी खत्म हो गए हैं. अब भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद की संभावनाएं खत्म हो चुकी है.”
इसके साथ ही वह आगे बोले कि “आज का दिन एक और चीज के लिए बहुत विशेष है ना, 9 साल पहले आज के दिन 16 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे. तब पूरा देश उत्साह और विश्वास से झूम था. सबका साथ सबका विकास पत्र के साथ कदम बढ़ाने वाला भारत और विकसित भारत बनने के लिए प्रवेश कर रहा है.” उन्होंने कहा कि 9 साल पहले 16 मई को चुनाव के नतीजे आए थे वैसे ही एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है और आज सिक्किम प्रांत का निर्माण दिन है.
पीएम मोदी ने आगे बयान जारी रखते हुए कहा कि, भारत सरकार की नीति युवाओं की लिए रोजगार के अवसर बढ़ा रहे हैं. भारत सरकार ने कैपिटल एक्सपेंडिचर के 34 लाख करोड़ खर्च किए. इस साल भी 10 लाख करोड़ रुपए आवंटित किया गया है. सड़क निर्माण के लिए और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए भी इन पैसों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे कि नए रोजगार का सृजन हो रहा है. देश में 2014 से पहले 75 एयरपोर्ट थे और अब इससे डबल एयरपोर्ट हो गए हैं. गरीबों के लिए भी पिछले 9 वर्षों में उनके लिए घर बनाए गए हैं. वहीं युवाओं को बनाने का काम किया जा रहा है. 9 करोड़ लोगों को पेय जल पहुंचाया जा रहा है, जो रोजगार को सृजित कर रहा है. पीएम ने कहा कि, केंद्र सरकार देश में आए नए सेक्टर को भी सपोर्ट कर रही है. आज देश में एक लाख स्टार्ट अप है, जिसने 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया है. बता दें कि प्रधानमंत्री के बयान के बाद सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.
बता दें कि उत्तर प्रदेश के 5वें रोजगार मेले में प्रधानमंत्री ने अलग-अलग जगहों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 71 हजार नियुक्ति पत्र वितरित किए. यूपी में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मुरादाबाद और गोरखपुर में नियुक्ति पत्र दिया गया. लखनऊ में केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी मौजूद रहीं. इस मौके पर स्मृति जुबिन ईरानी ने बताया कि देश में 10 लाख युवाओं को 2023 तक रोजगार देने का लक्ष्य था. वह बोलीं कि समन्वय से जब तक काम ना किया जाए तब तक एक चुनौती बन जाती है. उन्होंने रोजगार पाने वाले युवाओं से मन लगाकर अपना काम करने की सलाह दी.
-भारत एक्सप्रेस
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…