-भारत एक्सप्रेस
Photo- FIFA World Cup (@FIFAWorldCup)/ Twitter
Cristiano Ronaldo, VIDEO: पुर्तगाल के बाहर होने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो की आंखों में आंसू आ गए और अपने पांचवें विश्व कप में ट्रॉफी जीतने के उनके सपने टुकड़े-टुकड़े हो गए. रोनाल्डो हार के बाद आंसू बहाते हुए नजर आए. ये खिलाड़ी अब विश्व कप पर कब्जा किए बिना या कभी फाइनल में पहुंचे बिना अपना करियर खत्म करने के लिए तैयार है. ब्रेक के छह मिनट बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो मैदान में आए गए, लेकिन अपनी टीम को हार से बचाने में मदद करने में असमर्थ रहे.
मोरक्को ने शनिवार को विश्व कप में अपने सपनों की दौड़ को आगे बढ़ाया और पुर्तगाल को 1-0 से मात देकर सेमीफाइनल में पहुंचने वाला पहला अफ्रीकी देश बन गया.
मोरक्को से हार के बाद भावुक हुए रोनाल्डो
जैसा कि पहले भी कई बार देखा गया है, क्रिस्टियानो रोनाल्डो सबसे भावुक फुटबॉलरों में से एक हैं और खेल के प्रति उनका जुनून काफी अलग है. मोरक्को द्वारा पुर्तगाल को फीफा विश्व कप से बाहर करने के बाद 37 वर्षीय ने एक बार फिर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए. स्टेडियम से बाहर निकलते ही रोनाल्डो का दिल टूट गया और उनकी आंखों में आंसू थे. भले ही प्रशंसक किसी का भी समर्थन करते हों, कई लोगों ने बताया कि कैसे उन्हें हर समय के महान खिलाड़ियों में से एक को दर्द में देखकर दुख होता है.
पुर्तगाल और रोनाल्डो का टूटा सपना
मोरक्को की टीम ने इतिहास रचते हुए फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से हरा दिया. इसी के साथ मोरक्को सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकन टीम बन गई है. इससे पहले कोई भी अफ्रीकन देश वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचा था. वहीं, क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मोरक्को के हाथों हार के साथ ही पुर्तगाल और रोनाल्डो का वर्ल्ड कप 2022 में सफर थम गया.
मोरक्को की टीम ने स्पेन के खिलाफ जिस तरह का प्रदर्शन किया था, कुछ वैसी ही शुरुआत पुर्तगाल के खिलाफ की. रोनाल्डो के मैदान पर न होने से पुर्तगाल की टीम में जोश नजर नहीं आ रहा था. जब तक रोनाल्डो की मैच में एंट्री हुई तब तक उनकी टीम पहले ही बैकफुट पर आ गई थी, जिसका नतीजा ये रहा कि पुर्तगाल टूर्नामेंट में आगे का सफर तय करने में फेल रहा.
-भारत एक्सप्रेस
IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…
Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…
आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…
हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…
रांची के जैप-1 परिसर में 146 साल पुरानी परंपरा निभाते हुए महानवमी पर कन्या पूजन…
राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ारी अबरार जमाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए लिया निर्णय, पूर्व…