Chennai Crowd Teases Naveen Ul Haq
Chennai Crowd Teases Naveen-ul-Haq: क्रुणाल पंड्या की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2023 में रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस का सामना चेपॉक के एमए चिदंबरम स्टेडियम में एलिनेटेटर से कर रही है. इस मैच में एलएसजी के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार कैमरून ग्रीन और तिलक वर्मा का विकेट चटकाया. मगर इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद क्रिकेट फैंस ने उनकी एक गलती के कारण उन्हें जमकर ट्रोल किया.
नवीन-उल-हक को मिले 4 विकेट
अगर नवीन की हरकतों को नजर अंदाज करके उनके प्रदर्शन पर नजर डाले तो., इस गेंदबाज ने मुंबई के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की है. एलिमिनेटर मैच में उन्होंने 4 ओवर में 38 रन देकर मुख्य 4 विकेट चटकाए. हालांकि अन्य मैचों में वो लखनऊ के लिए थोड़े महंगे साबित हुए हैं. टूर्नामेंट में इस अफगानी खिलाड़ी का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है. उन्होंने कई बार अपनी टीम के लिए अच्छी गेंदबाजी की है.
ये भी पढ़ें: VIDEO: नवीन उल हक की फिर पंगेबाजी, विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा को किया टारगेट!
स्टेडियम में मौजूद फैंस ने नवीन का मजाक उड़ाया और उन पर दबाव बनाने के लिए ‘कोहली कोहली’ का नारा लगाना शुरू कर दिया. पूरा स्टेडियम आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के जयकारों से गूंज उठा. इस दौरान नवीन फैंस को और शोर मचाने के लिए कहते दिखे और वो ये दिखाने की कोशिश कर रहे थे की उन्हें फैंस के इस तरह से कोहली-कोहली चिलाने से कोई फर्क नहीं पड़ा रहा.
‘नो नॉइस सेलिब्रेशन’ से फिर चर्चा में आए नवीन
रोहित का विकेट चटकाने के बाद नवीन जश्न मनाने लग गए. फिर नवीन ने जो किया, उसने सबका ध्यान खींचा. लखनऊ के पेसर ने अपने दोनों कानों को उंगलियों से दबाते हुए विकेट सेलिब्रेट किया. ये सेलिब्रेशन दुनियाभर में काफी मशहूर है, जिसे ‘नो नॉइस सेलिब्रेशन’ यानी ‘बाहरी शोर को बंद’ करने के रूप में खिलाड़ी अपनाते रहते हैं. ये सेलिब्रेशन दुनियाभर में काफी मशहूर है.
बता दें, ये जश्न एलएसजी के कप्तान केएल राहुल अक्सर करते हैं जब वह शतक बनाते हैं. मैच के 11वें ओवर में फार्म में चल रहे कैमरून ग्रीन को आउट करने के बाद भी नवीन ने जश्न दोहराया.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…