खेल

MI vs LSG: मुंबई ने लखनऊ को 81 रनों से दी मात, आकाश मधवाल ने झटके 5 विकेट

LSG vs MI Match Highlights: आईपीएल के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की. अब क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटन्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा. जबिक लखनऊ का सफर टूर्नामेंट में यहीं खत्म. इस मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. शुरुआत में मुंबई की पारी लड़खड़ाई जरूर लेकिन कैमरून ग्रीन और सूर्यकुमार यादव ने पारी संभाली. इसके बाद में तिलक वर्मा और नेहाल वढेरा ने एमआई की पारी को फिनिशिंग टच दिया. इन पारियों के दम पर मुंबई ने लखनऊ के सामने 183 रन का टारगेट सेट किया. जवाब में लखनऊ की टीम 16.3 ओवर में 101 रन पर सिमट गई.

मुंबई की जीत के हीरो रहे आकाश मधवाल

इस मैच में मुंबई के लिए ट्रंप कॉर्ड रहे आकाश मधवाल जिन्होंने अपनी कहर बरपाती गेंदबाजी ने लखनऊ को बैकफुट पर ला दिया. इस गेंदबाज ने 3.3 ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 5 विकेट चटकाए और लखनऊ की हार की कहान लिख दी. बता दें प्लेऑफ के इतिहास में यह आंकड़ा सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग में गिना जाएगा.

ये भी पढ़ें: MS Dhoni: ‘मेरे पास 8-9 महीने का समय है’, IPL से संन्यास या कुछ बड़ा धमाका? 46 सेकंड के इस वीडियो में माही ने खोला राज

MI ने 81 रन से जीता एलिमिनेटर, LSG बाहर

लखनऊ का सफर टूर्नामेंट में यहीं खत्म. ये टीम पिछले सीजन भी एलिमिनेटर में हारकर बाहर हुई थी. इस मैच में एक पल ऐसा था जब मुकाबला पूरी तरह से लखनऊ के पक्ष में था. मगर 11वे ओवर के बाद मैच का पासा पलटा और टीम ने लगातार विकेट गंवाए. लखनऊ की हार का सबसे बड़ा कारण बना रन आउट.

इसमे सबसे बड़ा विकेट था स्टोइनिस का जिन्होंने 27 गेंदों पर 40 रन बनाए. लेकिन दुर्भाग्यशाली तरीके से वो भी रन-आउट हुए और टीम ने यहीं हार मान ली.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 

LSG- क्रुणाल पांड्या (C), आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक और मोहसिन खान.

इम्पैक्ट प्लेयर – काइल मेयर्स, डेनिसल सैम्स, युद्धवीर सिंह, स्वप्निल सिंह और अमित मिश्रा.

MI- रोहित शर्मा (C), इशान किशन (WK), सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ और आकाश मधवाल.

इम्पैक्ट प्लेयर – रमनदीप सिंह, विष्णु विनोद, कुमार कार्तिकेय, नेहल वाधेरा, संदीप वॉरियर.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

9 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

9 minutes ago

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

28 minutes ago

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

1 hour ago