खेल

VIDEO IND vs BAN: सिराज से पंगा नहीं! बांग्लादेशी बल्लेबाज लिटन दास को कोहली ने सिखाया सबक

IND vs BAN 1st Test: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बंगाल टाइगर्स के खिलाफ टीम इंडिया शानदार फॉर्म में है. मैच के शुरुआत में टीम इंडिया लड़खड़ाई जरूर लेकिन पुजारा और अय्यर की शानदार पारी के बदौलत भारत ने पहली पारी में 404 रन बनाए. जवाब में बांग्लादेशी बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे. कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज के आगे मेजबान टीम ने सरेंडर कर दिया. इस दौरान सिराज और लिटन दास के बीच छोटी नोक झोंक भी दिखी. इस मामले में विराट कोहली की भी एंट्री हुई.

लिटन दास vs सिराज

चटगांव टेस्ट मैच में लिटन दास और मोहम्मद सिराज के बीच तीखी नोक-झोंक देखने को मिली. ऑनफील्ड अंपायर ने किसी तरह मामला शांत कराया. हालांकि लिटन दास को सिराज से पंगा लेना भारी पड़ा और अगली ही गेंद पर वह बोल्ड भी हो गए थे. यह घटना बांग्लादेश की पहली पारी के 13वें ओवर की पहली गेंद पर हुआ.  इसके बाद अगली ही गेंद पर सिराज ने लिटन दास को बोल्ड कर दिया जिसके बाद कोहली ने भी बांग्लादेशी बल्लेबाज की खिंचाई की.

ये भी पढ़ें: FIFA WC: मेसी vs एम्बाप्पे, दो धुरंधर कौन बनेगा सिकंदर… जानिए कौन किस पर भारी?

सिराज ने दास से कुछ कहा जिसके बाद दास ने भारतीय तेज गेंदबाज पर रिएक्ट करते हुए फिर से कहने का इशारा किया. हालांकि, अंपायर ने बीच-बचाव किया और दोनों खिलाड़ियों को शांत रहने के लिए कहा. अगली ही गेंद पर सिराज ने एक ऐसी गेंद फेंकी जिसने दास को पूरी तरह से छकाते हुए उन्हें बोल्ड किया. जैसे ही लिटन दास डगआउट की ओर जाने लगे तभी कोहली ने लिटन दास के इशारे को दोहराया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मैच रिपोर्ट:

चटगांव टेस्ट मैच के पहली पारी में टीम इंडिया ने 404 रन बनाए. जवाब में बांग्लादेश की टीम पूरी तरह से बैकफुट पर रही. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की टीम 133 रन पर अपने आठ विकेट खो चुकी है. अब बांग्लादेश के ऊपर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है. इससे बचने के लिए उसे अब भी 72 रन की जरूरत है. दूसरे दिन भारत की गेंदबाजी शानदार रही.

लंबे समय के बाद वापसी कर रहे कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए हैं. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के नाम भी तीन विकेट रहे. वहीं उमेश के खाते में भी 1 विकेट गिरा. बात अगर बांग्लादेशी बल्लेबाजी की करे तो मुशफिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

8 seconds ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

9 minutes ago

अक्टूबर में पूरे 16 दिन बैंक रहेंगे बंद! घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की यह पूरी लिस्ट

अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…

28 minutes ago

IAS छोड़ राजनीति में उतरीं दिव्या मित्तल, वीडियो जारी कर किया बड़ा ऐलान, इस पार्टी में होगी शामिल?

पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…

50 minutes ago

Himachal Pradesh: हाई कोर्ट में निकली सरकारी नौकरी, 27 अक्टूबर तक करें आवेदन

Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…

53 minutes ago