देश

Delhi Madrasa: मदरसे में नशीला पदार्थ खिलाकर 12 साल के बच्चे के साथ कुकर्म करता था उलेमा, आधी रात को उठाकर ले जाता था

Delhi Madrasa: देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने एक बच्चे के साथ कुकर्म करने के मामले में एक उलेमा को गिरफ्तार किया है. आरोपी उलेमा लड़के को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था. साथ ही धमकी भी देता था कि किसी को बताना नहीं. पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है.

दिल्ली के सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने मस्जिद फिदायी खान मदरसे में पढ़ने वाले एक नाबालिग बच्चे ने उलेमा पर कुकर्म करने का आरोप लगाया है. इस बात का खुलासा तब हुआ जब लड़का घर पहुंचा तो चुप-चुप रहता था. परिजनों का लगा कि शायद तबीयत ठीक नहीं है. लेकिर जब जोर देकर पूछा तब ये पूरा मामला सामने आया. लेकिन घटना के सामने आने के बाद से आरोपी उलेमा मोहम्मद इसरार फरार हो गया था. हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

नशीला पदार्थ खिलाकर बनाता था संबंध

पीड़ित बच्चे के परिजनों ने बताया कि आरोपी उलेमा देर रात बच्चे को उठा कर अपने साथ ले जाता था. उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता था. साथ ही उलेमा पर आरोप है कि वो उसे धमकी देता था कि अगर किसी से बताए तो ठीक नही होगा.

डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि बीते 7 और 8 दिसंबर को लड़के के साथ फिर से कुकर्म हुआ. उसके बाद लड़का अपने घर चला गया था. जहां वो काफी शांत रहता था. बेटे को शांत देख मां-बाप ने पूछाताछ की तब जाकर उसने सच्चाई बताई.

ये भी पढ़ें : Meerut: दूध लेने गई थी मासूम, कार सवार ने अपहरण कर किया रेप, लहूलुहान हालत में सड़क किनारे फेंका

मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि उचित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है. आरोपी यूपी के सहारनपुर जिले का रहने वाला है. मामला सामने आने के बाद वो पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी से राज्यसभा जाएंगी स्मृति ईरानी? 10 सीटों का गणित गरम, सपा भी उतारेगी 3 उम्मीदवार

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…

13 minutes ago

PAK फौज पर कहर बनकर टूटी BLA की महिला ब्रिगेड! 9 सैनिकों को किया ढेर, VIDEO किया जारी

BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…

21 minutes ago

बिना खेले ही ‘गोल्ड’ जीतेगा भारत: एशियन गेम्स में टीम इंडिया का चमक सकता है भाग्य, जानें कैसे?

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…

22 minutes ago

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की रेस में इन 2 हसीनाओं ने मारी एंट्री, आज लड़कों में से चुना जाएगा नया दावेदार

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…

59 minutes ago

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

2 hours ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

2 hours ago