टी20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज और अमेरिका की टीम का ऐलान (फोटो- सोशल मीडिया)
West Indies And USA Announced Squad For T20 WC 2024: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) की होस्ट टीम वेस्टइंडीज (West Indies) और यूएसए (USA) ने टूर्नामेंट के लिए अपनी-अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है. रोवमन पॉवेल की अगुवाई में वेस्टइंडीज की टीम इस टूर्नामेंट में उतरेगी. वहीं तेज गेंदबाज शमार जोसेफ को भी टीम में जगह मिली है. इसके अलावा कैरेबियाई टीम में शाई होप और आंद्रे रसेल को भी शामिल किया गया है. वेस्टइंडीज की टीम ग्रुप सी में है.
रोवमन पॉवेल (कप्तान), अल्जारी जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड.
टूर्नामेंट की दूसरी होस्ट टीम अमेरिका ने भी वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. अमेरिका टीम की कमान मोनांक पटेल को सौंपी गई है.भारत से अमेरिकी गए उन्मुक्त चंद 15 सदस्यीय टीम में जगह बनाने में सफल नहीं हो पाए. न्यूजीलैंड से अमेरिका गए कोरी एंडरसन वहां की टीम में जगह बनाने में सफल रहे.
मोनांक पटेल (कप्तान), एरोन जोन्स (उप-कप्तान), एंड्रीज गौस, अली खान, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नितिश कुमार, नोशतुश केनजिगे, सौरभ नेत्रालवकर, शैडली वान शैलक्विक, स्टीवन टेलर, शयन जहांगीर.
रिजर्व प्लेयर- यासिर मोहम्मद, जॉन ड्राईस्डेल, गजानंद सिंह.
न्यूजीलैंड के लिए साल 2015 का वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाले कोरी एंडरसन को भी अमेरिका की 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है. अमेरिका की क्रिकेट टीम ने पिछले दिनों कनाडा को 4 मैचों की टी20 सीरीज में 4-0 से हराया था. इसी टीम के खिलाफ अमेरिका दो जून को टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच खेलेंगी. अमेरिका ग्रुप ए में शामिल है. इसी टीम में भारत के साथ पाकिस्तान, कनाडा और आयरलैंड भी शामिल है.
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, ये दिग्गज खिलाड़ी हुए बाहर
Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…
Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…
BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…