खेल

BAN Vs WI Match: वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के खिलाफ पूरे 50 ओवर स्पिनरों ने की गेंदबाजी

BAN Vs WI Match: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने वनडे क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है. मंगलवार को ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश की पारी के सभी 50 ओवर वेस्टइंडीज के स्पिनरों ने फेंके. इससे पहले वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था कि पारी के पूरे 50 ओवर स्पिनरों ने फेंके हों.

मंगलवार को शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. बांग्लादेश की पारी के सभी 50 ओवर वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने स्पिनरों से कराए. वेस्टइंडीज के लिए अकील हुसैन, रोस्टन चेज, खेरी पियरे, गुडाकेश मोती और एलिक अथांजे ने 10-10 ओवर फेंके.

अकील हुसैन ने 10 ओवर में 41 रन देकर 2, गुडाकेश मोती ने 10 ओवर में 65 रन देकर 3, और एलिक अथांजे ने 10 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए. रोस्टन चेज ने 10 ओवर में 44 रन और खेरी पियरे ने 10 ओवर में 43 रन दिए, लेकिन दोनों को विकेट नहीं मिला.

बांग्लादेश की बल्लेबाजी फिर से फेल हुई

लंबे समय से क्रिकेट के मैदान पर अपने निराशाजनक प्रदर्शन के लिए चर्चा में रही वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप का सभी 50 ओवर स्पिनरों से कराने का निर्णय बेहद अनूठा रहा. उनके इस निर्णय की वजह से टीम के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया.

बांग्लादेश की बल्लेबाजी की बात करें तो पहले मैच की तरह ही इस मैच में भी बल्लेबाजों ने निराश किया. बांग्लादेश 50 ओवर में 7 विकेट पर 213 रन बना सकी. टीम के लिए सलामी बल्लेबाजी करने आए सौम्य सरकार ने 45 और रिशाद हुसैन ने 14 गेंद पर नाबाद 39, कप्तान मेहिदी हसन मिराज ने नाबाद 32, और नुरुल हसन ने 23 रन बनाए.

रिशाद हुसैन की पारी के अंत में की गई विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत बांग्लादेश 213 तक पहुंच सकी. सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा था. टीम 208 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई थी.


ये भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में ‘तख्तापलट’, वनडे टीम की कप्तानी में बदलाव, अब इस खिलाड़ी के हाथ में कमान


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

12 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

38 minutes ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

43 minutes ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

1 hour ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

1 hour ago

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल गाजियाबाद कोर्ट में होगी पेशी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…

2 hours ago