BAN Vs WI Match: वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के खिलाफ पूरे 50 ओवर स्पिनरों ने की गेंदबाजी
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने वनडे क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है. मंगलवार को ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश की पारी के सभी 50 ओवर वेस्टइंडीज के स्पिनरों ने फेंके.





