खेल

शमर जोसेफ का जलवा बरकरार, वेस्टइंडीज के हिस्से में पहली बार आया आईसीसी का ये अवॉर्ड

ICC Player of The Month: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने जनवरी 2024 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड का ऐलान कर दिया है. इस साल का पहला अवॉर्ड वेस्टइंडीज टीम के एक स्टार खिलाड़ी को मिला है. इस खिलाड़ी ने जनवरी में बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जिसके इनाम अब इस खिलाड़ी को मिला है. इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर साल 1997 के बाद वेस्टइंडीज को अकेले दम पर जीत दिलाई थी. कैरेबियाई खिलाड़ी ने अब तक सिर्फ दो टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन अपनी शानदार प्रदर्शन के लिए सभी का दिल जीत लिया.

वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ को साल 2024 के जनवरी महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड मिला है. वेस्टइंडीज के किसी मेन्स खिलाड़ी ने पहली बार प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीता है. इससे पहले कैरेबियाई टीम के कोई भी मेन्स खिलाड़ी ये अवॉर्ड नहीं जीता था. शमर जोसेफ ने अपने करियर की शानदार शुरुआत की थी. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था और पहले ही गेंद पर दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का विकेट झटककर इतिहास रच दिया था.

शमर जोसेफ को मिला प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड

शमर जोसेफ की गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने गाबा में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम को 8 रनों से शिकस्त दी थी. इस मैच में शमर जोसेफ वेस्टइंडीज टीम के लिए सबसे बड़े हीरो बनकर निकले. उन्होंने गाबा टेस्ट में 8 विकेट झटके थे. उनके बेहतरनी प्रदर्शन के लिए उन्हें उस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में उन्होंने कुल 13 विकेट अपने नाम किए थे.

जोसेफ ने 2 मैच में झटके 13 विकेट

इंग्लैंड के दिग्गज ओली पोप और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को पीछे करके शमर जोसेफ ने जनवरी महीने का प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीता. जोशेफ सिर्फ दो टेस्ट मैच में अपने इंटरनेशनल करियर के शिखर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने अब तक खेले गए दो टेस्ट मैच में 13 विकेट चटकाए हैं.

ये भी पढ़ें- AUS vs WI:आंद्रे रसेल और रदरफोर्ट ने कंगारू गेंदबाजों की जमकर की कुटाई, बनाया नया कीर्तिमान

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

कोई भी योग्य वोटर नहीं छूटेगा! चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, दिल्ली में 20 लाख वोटरों की समस्या अब होगी हल

देशभर में चल रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' 2026 के तहत दिल्ली में 20 लाख वोटरों…

9 minutes ago

RBI के फैसलों से बदली तस्वीर; 6 महीने में पहली बार रुपए ने लगाई इतनी बड़ी छलांग, डॉलर हुआ कमजोर

Indian Rupee Surge: RBI के नए फैसलों के बाद भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 96…

9 minutes ago

अडाणी ग्रामोत्सव में दिखी गांव की रौनक, खेल-कूद और लोकगीतों ने बांधा समां

Adani Gramotsav: मिर्जापुर के दाढ़ीराम गांव में आयोजित दो दिवसीय अदाणी ग्रामोत्सव में खेल प्रतियोगिताएं,…

21 minutes ago

कलकत्ता हाईकोर्ट की सख्त पहल: अदालतों में पान, गुटखा और सिगरेट पर लगा बैन

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा…

37 minutes ago

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

2 hours ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago