खेल

IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद से शर्मनाक हार के बाद केएल राहुल से लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक की क्या बातचीत हुई? वीडियो देख क्रिकेट फैंस भड़के

SRH Vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में बुधवार (09 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 10 विकेट से हरा दिया. हैदराबाद में खेले गए इस मैच में लखनऊ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 166 रनों का टारगेट दिया. इसके जवाब में हैदराबाद के ओपनर्स जोड़ी ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने 58 गेंदों में बिना किसी नुकसान के टारगेट को हासिल कर लिया. जो मेंस टी20 क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा दस ओवर का स्कोर है.

केएल राहुल पर भड़के गोयनका

मैच के हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका और केएल राहुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में गोयनका केएल राहुल पर भड़के हुए दिख रहे हैं. क्रिकेट फैंस ये वीडियो देखकर काफी नारज दिखे. उन्होंने गोयनका के बिहेव पर कई सवाल उठाए. सनराइजर्स हैदराबाद से 10 विकेट से हारने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल टीम के मालिक संजीव गोयनका के सामने असहाय दिखे.

हेड कोच पर भी भड़के टीम के मालिक

मैच के बाद ये नजारा देखकर कमेंटेटर भी यह कहने लगे की इस तरीके की बातचीत ड्रेसिंग रूम के अंदर होनी चाहिए. राहुल से बातचीत के दौरान गोयनका काफी गुस्से में दिख रहे थे. वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देख क्रिकेट फैंस भी उनपर भड़क रहे हैं. फैंस का कहना है कि उन्हें (गोयनका) को इस तरीके से नहीं करना चाहिए था.वह जो भी किए, वो गलत था. बता दें कि गोयनका का गुस्सा सिर्फ यहीं तक नहीं रहा, उन्होंने टीम के मुख्य कोच जस्टिन लेंगर पर भी अपना गुस्सा निकाला. मैच के बाद केएल राहुल ने कहा कहा कि वह इस तरह की बल्लेबाजी टीवी पर देखा था. दोनों (ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा) ने अपनी बल्लेबाजी स्किल्स पर काफी मेहनत की है.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, SRH Vs LSG Match Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दी करारी शिकस्त, ट्रेविस और अभिषेक शर्मा ने मात्र इतने गेंदों में पूरा किया 166 रनों का टारगेट

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

52 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago