खेल

हॉकी प्रो लीग के यूरोप चरण के लिए भारत की 24 सदस्यीय टीम घोषित, हरमनप्रीत सिंह करेंगे अगुवाई

New Delhi: 22 मई से शुरू हो रहे एफआईएच हॉकी प्रो लीग के यूरोप चरण के लिए भारत की 24 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है. हरमनप्रीत सिंह इस टीम की अगुआई करेंगे. वहीं मिडफील्डर हार्दिक सिंह को उप कप्तान बनाया गया है. भारत यूरोप चरण में कुल आठ मैच खेलेगा.  टीम दो चरण के टूर्नामेंट में अर्जेन्टीना, बेल्जियम, जर्मनी और ग्रेट ब्रिटेन से दो-दो मैच खेलेगी.

पहला चरण 22 से 30 मई तक बेल्जियम के एंटवर्प में होगा, जबकि दूसरा चरण लंदन में एक से 12 जून तक खेला जाएगा. यह 26 जुलाई से शुरू हो रहे पेरिस ओलंपिक के लिए भारत की तैयारी के लिए काफी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता होगी और मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन को टीम को खेलों के महाकुंभ के लिए तैयार करने का मौका देगी.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की सरजमीं पर पांच टेस्ट की श्रृंखला में 0-5 की हार के बाद भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी. भारत प्रो लीग तालिका में अभी आठ मैच में 15 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है. नीदरलैंड 12 मैच में 26 अंक के साथ शीर्ष पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया के आठ मैच में 20 अंक हैं.

फुल्टोन ने हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हम शिविर में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और एक-दूसरे के खेल को लेकर समझ विकसित की है.’ ’उन्होंने कहा, ‘‘पेरिस ओलंपिक से पहले हमें शीर्ष स्तर की टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा जिससे हमें अपने खेल को मजबूत और बेहतर करने में मदद मिलेगी.’’

कप्तान हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘एफआईएच प्रो लीग में हमें शीर्ष स्तरीय टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा. खिलाड़ियों को अनुभव देने के लिए हमने टीम का चयन किया है और इससे मुझे पेरिस ओलंपिक से पहले खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी प्रारूप में देखने को मिलेगा.’’

भारतीय टीम इस प्रकार है

गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक.
डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय, जुगराज सिंह, विष्णुकांत सिंह.
मिडफील्डर: विवेक सागर प्रसाद, निलाकांता शर्मा, मनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, हार्दिक सिंह, राजकुमार पाल, मोहम्मद रहील मौसीन.
फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, गुरजंत सिंह, आकाशदीप सिंह, अराइजीत सिंह हुंदल और बॉबी सिंह धामी.

ये भी पढ़ें- IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद से शर्मनाक हार के बाद केएल राहुल से लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक की क्या बातचीत हुई? वीडियो देख क्रिकेट फैंस भड़के

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

10 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

28 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

49 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

50 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

1 hour ago