लाइफस्टाइल

बच्चों को करना है खुश तो ट्राई करें ये एगलेस चॉकलेट चिप कुकीज, जानें रेसिपी

Eggless Chocolate Chip Cookies: यह एगलेस चॉकलेट चिप बर्थडे केक रेसिपी खासतौर पर बच्चों के लिए ट्राई की जा सकती है. ये कुरकुरे चॉकलेट चिप कुकीज केवल तीन साधारण सामग्रियों के साथ 30 मिनट में बनाई जा सकती हैं. नरम, फल्फी और देखते ही मुंह में पानी ला देने वाली चॉकलेट चिप कुकीज को देखते ही उठाकर खा जाने का मन किसका नहीं करता है. बात जब इन्हें बनाने की आती है, तो हमें यह काफी मुश्किल काम लगता है, लेकिन इसे बनाना काफी आसान होता है. आइए हम आपको बताते हैं एगलेस चॉकलेट चिप कुकीज बनाने की रेसिपी…

बनाने की सामग्री

1/3 कप डार्क चॉकलेट चिप्स
1/3 कप मक्खन
1/3 कप लो कैलोरी स्वीटनर
1 चम्मच वेनिला एसेंस
1 कप मैदा
1/4 चम्मच बेकिंग सोडा
1/4 चम्मच बेकिंग पाउडर
2-3 चम्मच दूध

यह भी पढ़ें : Mothers Day 2024: मदर्स डे पर आप भी अपनी मां को देना चाहते हैं कुछ खास तोहफा? तो गिफ्ट में दें ये 6 लेटेस्ट पायल

बनाने की विधि

एगलेस चॉकलेट चिप कुकीज बनाने के लिए ओवन को 180 °C पर प्रीहीट कर लें. अब एक बाउल में मक्खन और कम कैलरी वाले स्वीटनर को एक इलेक्ट्रिक बीटर का यूज करके लाइट होने तक मिलाते रहें. अब इसमें वेनिला एसेंस डालें और अच्छी तरह मिक्स करें. अब मैदा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर को एक साथ अच्छी तरह से मिलाएं. अब डार्क चॉकलेट चिप्स और दूध डाल कर इसे अच्छी तरह से मिला कर डो तैयार कर लें. तैयार डो को सामान भागों में बांटकर बॉल्स का आकार दें, फिर थोड़ा सपाट कर दें. अब इन कुकीज को बेकिंग ट्रे में एक-एक करके लगा लें. ट्रे को प्रीहीटेड ओवन में डाल दें. अब 10-15 तक बेक करें. नियमित समय के बाद ओवन से निका लें और ठंडा कर के सर्व करें.

Uma Sharma

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

40 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago