टीम इंडिया (सोर्स- इंस्टाग्राम)
Boxing Day Test:भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका में है. जहां टी20 और वनडे सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज खेला जाना है. वहीं पाकिस्तान की टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेला जा रहा है. 26 दिसंबर को भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले की शुरुआत होगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होगी. दोनों मैच की शुरुआत बॉक्सिंग डे पर होगी. अब लोगों के मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि इस टेस्ट मैच को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच क्यों कहा जा रहा है. तो आइए इसका जवाब खोजते हैं.
बॉक्सिंग डे टेस्ट उस मैच को कहते हैं, जो प्रत्येक साल क्रिसमस के अगले दिन खेला जाता है. यानी हर साल 26 दिसंबर को खेले जाने वाले टेस्ट मैच को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच कहा जाता है. 26 दिसंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. वहीं पाकिस्तान की टीम इसी दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेलने उतरेगी. मेलबर्न में हर साल बॉक्सिंग डे टेस्ट का आयोजन किया जाता है, लेकिन अब यह दिन वर्ल्ड के अन्य हिस्सों में भी मनाया जाता है.
ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटी इंग्लैंड टीम, वेस्टइंडीज के इस दिग्गज को बनाया असिस्टेंट कोच
बताया जाता है कि क्वीन विक्टोरिया के राज्य में ब्रिटिश साम्राज्य के नौकरों को राजा या रानी के हाथों क्रिसमस का उपहार दिए जाते थे. इन उपहार को क्रिसमस बॉक्स कहा जाता था. तभी से 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे कहा जाने लगा. यूनाइटेड किंगडम समेत अन्य देशों, जो कभी ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा थे, वह सभी देश इस दिन को मनाते हैं. बॉक्सिंग डे सबसे मेलबर्न में मनाया जाता था, उसके बाद ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, नाइजीरिया और त्रिनिदाद समेत कई अन्य देश शामिल हैं.
साल 1968 पर बॉक्सिंग डे पर पहली बार टेस्ट मैच आयोजित की गई थी. वेस्टइंडीज टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान यह आयोजन हुआ था. इसके बाद साल 1980 से ऑस्ट्रेलिया हर साल बॉक्सिंग डे पर एक टेस्ट मैच का आयोजन करता है. हालांकि, साल 1989 में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय मैच का आयोजन किया था.
France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…
भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…
महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…
चुनाव आयोग की स्वतंत्रता, पारदर्शिता और EVM-VVPAT प्रक्रियाओं में सुधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को…
Raihan Vadra Bikaner House Controversy: दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी…