Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Boxing Day Test क्या है, कब से इसकी शुरुआत हुई, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर को बॉक्सिंड डे टेस्ट खेला जाएगा. इस आर्टिकल में हम बॉक्सिंग डें के बारे में जानेंगे और ये भी जानेंगे की इसकी शुरुआत कब हुई.

Team India

टीम इंडिया (सोर्स- इंस्टाग्राम)

Boxing Day Test:भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका में है. जहां टी20 और वनडे सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज खेला जाना है. वहीं पाकिस्तान की टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेला जा रहा है. 26 दिसंबर को भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले की शुरुआत होगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होगी. दोनों मैच की शुरुआत बॉक्सिंग डे पर होगी. अब लोगों के मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि इस टेस्ट मैच को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच क्यों कहा जा रहा है. तो आइए इसका जवाब खोजते हैं.

बॉक्सिंग डे टेस्ट क्या है?

बॉक्सिंग डे टेस्ट उस मैच को कहते हैं, जो प्रत्येक साल क्रिसमस के अगले दिन खेला जाता है. यानी हर साल 26 दिसंबर को खेले जाने वाले टेस्ट मैच को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच कहा जाता है. 26 दिसंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. वहीं पाकिस्तान की टीम इसी दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेलने उतरेगी. मेलबर्न में हर साल बॉक्सिंग डे टेस्ट का आयोजन किया जाता है, लेकिन अब यह दिन वर्ल्ड के अन्य हिस्सों में भी मनाया जाता है.

ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटी इंग्लैंड टीम, वेस्टइंडीज के इस दिग्गज को बनाया असिस्टेंट कोच

बॉक्सिंग डे टेस्ट क्या है और कहां मनाया जाता है

बताया जाता है कि क्वीन विक्टोरिया के राज्य में ब्रिटिश साम्राज्य के नौकरों को राजा या रानी के हाथों क्रिसमस का उपहार दिए जाते थे. इन उपहार को क्रिसमस बॉक्स कहा जाता था. तभी से 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे कहा जाने लगा. यूनाइटेड किंगडम समेत अन्य देशों, जो कभी ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा थे, वह सभी देश इस दिन को मनाते हैं. बॉक्सिंग डे सबसे मेलबर्न में मनाया जाता था, उसके बाद ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, नाइजीरिया और त्रिनिदाद समेत कई अन्य देश शामिल हैं.

बॉक्सिंग डे पर पहला मैच कब खेला गया था

साल 1968 पर बॉक्सिंग डे पर पहली बार टेस्ट मैच आयोजित की गई थी. वेस्टइंडीज टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान यह आयोजन हुआ था. इसके बाद साल 1980 से ऑस्ट्रेलिया हर साल बॉक्सिंग डे पर एक टेस्ट मैच का आयोजन करता है. हालांकि, साल 1989 में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय मैच का आयोजन किया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital