Women World Cup Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इतिहास रचने की कगार पर है. महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में रविवार (2 नवंबर) को साउथ अफ्रीका से भिड़ने वाली हैं. इस बीच खबर आई है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम को नवी मुंबई में सिल्वरवेयर जीतने पर उतनी ही कैश रकम देगी जितनी पुरुष टीम को मिला था.
माना जा रहा है कि पूर्व BCCI सेक्रेटरी और अब ICC चेयरमैन जय शाह की “समान वेतन” पॉलिसी के बाद टॉप अधिकारी टीम को उतनी ही रकम देने पर विचार कर रहे हैं, जितनी पिछले साल अमेरिका में T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम को दी गई थी.
फाइनल में साउथ अफ्रीका को हरा कर T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पुरुष टीम में खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को 125 करोड़ रुपये का भारी भरकम इनाम दिया गया था.
BCCI के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर PTI को बताया, “BCCI पुरुषों और महिलाओं के लिए समान वेतन का समर्थन करता है और इसलिए इस बात पर काफी चर्चा हो रही है कि अगर हमारी लड़कियां वर्ल्ड कप जीतती हैं, तो इनाम पुरुषों की ग्लोबल जीत की तुलना में कम नहीं होगा. लेकिन कप जीतने से पहले इसकी घोषणा करना अच्छा नहीं है.”
यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि जब भारतीय महिला टीम 2017 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड से 9 रन से वर्ल्ड कप फाइनल हार गई थी, तो BCCI ने हर खिलाड़ी को 50 लाख रुपये का इनाम दिया था. तत्कालीन हेड कोच तुषार अरोठे और अन्य सपोर्ट स्टाफ को भी अच्छा खासा इनाम दिया गया था. आठ साल बाद अगर भारतीय महिलाएं जीतती हैं, तो हर क्रिकेटर के लिए प्राइज मनी कम से कम 10 गुना ज़्यादा हो सकती है.
ये भी पढ़ें: Smriti Mandhana की जिंदगी में आने वाला है बड़ा मोड़, World Cup Final के बाद ले सकती हैं बड़ा फैसला!
-भारत एक्सप्रेस
नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…
भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…
PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी के 25 अक्टूबर के काशी दौरे के तहत वाराणसी…
Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…