Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Women World Cup Final: वर्ल्ड कप जीतने पर महिला क्रिकेट टीम को मालामाल कर देगा बोर्ड, BCCI पिछली बार से 10 गुना ज्यादा देगा प्राइज मनी

खबर आई है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम को नवी मुंबई में सिल्वरवेयर जीतने पर उतनी ही कैश रकम देगी जितनी पुरुष टीम को मिला था.

Women World Cup Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इतिहास रचने की कगार पर है. महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में रविवार (2 नवंबर) को  साउथ अफ्रीका से भिड़ने वाली हैं. इस बीच खबर आई है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम को नवी मुंबई में सिल्वरवेयर जीतने पर उतनी ही कैश रकम देगी जितनी पुरुष टीम को मिला था.

माना जा रहा है कि पूर्व BCCI सेक्रेटरी और अब ICC चेयरमैन जय शाह की “समान वेतन” पॉलिसी के बाद टॉप अधिकारी टीम को उतनी ही रकम देने पर विचार कर रहे हैं, जितनी पिछले साल अमेरिका में T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम को दी गई थी.

फाइनल में साउथ अफ्रीका को हरा कर T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पुरुष टीम में खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को 125 करोड़ रुपये का भारी भरकम इनाम दिया गया था.

कप जीतने से पहले इसकी घोषणा करना अच्छा नहीं है

BCCI के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर PTI को बताया, “BCCI पुरुषों और महिलाओं के लिए समान वेतन का समर्थन करता है और इसलिए इस बात पर काफी चर्चा हो रही है कि अगर हमारी लड़कियां वर्ल्ड कप जीतती हैं, तो इनाम पुरुषों की ग्लोबल जीत की तुलना में कम नहीं होगा. लेकिन कप जीतने से पहले इसकी घोषणा करना अच्छा नहीं है.”

यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि जब भारतीय महिला टीम 2017 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड से 9 रन से वर्ल्ड कप फाइनल हार गई थी, तो BCCI ने हर खिलाड़ी को 50 लाख रुपये का इनाम दिया था. तत्कालीन हेड कोच तुषार अरोठे और अन्य सपोर्ट स्टाफ को भी अच्छा खासा इनाम दिया गया था. आठ साल बाद अगर भारतीय महिलाएं जीतती हैं, तो हर क्रिकेटर के लिए प्राइज मनी कम से कम 10 गुना ज़्यादा हो सकती है.


ये भी पढ़ें: Smriti Mandhana की जिंदगी में आने वाला है बड़ा मोड़, World Cup Final के बाद ले सकती हैं बड़ा फैसला!


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism