World Cup Final: ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और अब सबकी निगाहें नवी मुंबई के डॉ डी.वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी पर टिकी हैं, जहां 2 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.
पूरे देश की उम्मीदें इस बार भी टीम की स्टार ओपनर Smriti Mandhana पर टिकी हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट के दौरान अपने बल्ले से कई यादगार पारियां खेली हैं. मंधाना ने इस वर्ल्ड कप में 8 मैचों में 55.57 की शानदार औसत से 389 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 102 से ज्यादा रहा है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की झलक देता है.
इस दौरान उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं, साथ ही नौ छक्के लगाकर साबित कर दिया कि वो सिर्फ तकनीकी बल्लेबाज नहीं बल्कि मैच-विनर भी हैं. फाइनल में उनसे एक और धमाकेदार पारी की उम्मीद हर भारतीय फैन कर रहा है.
World Cup Final के बाद बदल सकती है जिंदगी
अब बात करते हैं उस खबर की जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद स्मृति मंधाना अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला ले सकती हैं. बताया जा रहा है कि वो शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. खबरों के अनुसार, यह शादी उनके गृहनगर सांगली में हो सकती है और तैयारियां भी जोरों पर हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि मंधाना म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुच्छल से शादी करने वाली हैं. दोनों की मुलाकात एक इवेंट के दौरान हुई थी और वहीं से उनकी दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया. हाल ही में दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी सालगिरह भी सेलिब्रेट की थी. दिलचस्प बात यह है कि पलाश की बहन और मशहूर सिंगर पलक मुच्छल ने एक इंटरव्यू में स्मृति को ‘परिवार का हिस्सा’ बताते हुए कहा था कि वो उन्हें अपनी बहन जैसा मानती हैं.
ये भी पढ़ें- India Vs Australia T20I: दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराया, टूट गया शिवम दुबे का ‘अजेय’ रिकॉर्ड
फैंस के लिए खुशी और दुख की खबर
स्मृति मंधाना को सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं, बल्कि “नेशनल क्रश” कहा जाता है. उनकी स्माइल और स्टाइल के करोड़ों दीवाने हैं. ऐसे में शादी की खबर ने जहां उनके करीबी और फैंस को खुशी दी है, वहीं कई दिल टूटने की आवाजें भी सोशल मीडिया पर सुनाई दे रही हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




