खेल

World Boxing Championship: भारतीय बॉक्सर नीतू घंघास बनीं वर्ल्ड चैंपियन, मंगोलिया की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर किया गोल्ड पर कब्जा

World Boxing Championship: भारत की नीतू घंघास (48 किग्रा) विश्व चैंपियन बन गई हैं. नीतू ने शनिवार को दो बार की एशियाई चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता मंगोलिया की लुत्सेखान अल्तांसेटसेग को 5-0 से हराकर विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया. दोनों मुक्केबाजों ने मुकाबले में आक्रामक शुरूआत की लेकिन यह नीतू ने मंगोलियाई मुक्केबाज के चेहरे पर पंच लगाए और पहला राउंड 5-0 से जीत लिया.

दूसरा राउंड नजदीकी हुआ लेकिन नीतू इसे 3-2 से जीतने में कामयाब रहीं. इसके बाद तीसरे राउंड में नीतू ने स्मार्ट तरीके से खेलते हुए अपनी जीत पक्की की और गोल्ड पर कब्जा जमाया. खास बात रही कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान नीतू ने अपना दबदबा बनाये रखा. उन्होंने रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट (आरएससी) फैसलों के जरिये तीन बाउट जीती है.

हरियाणा की मुक्केबाज ने 2017 में गुवाहाटी में विश्व युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी उपस्थिति दर्ज की. उन्होंने 2018 में बुडापेस्ट में वल्र्ड यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर बड़े मंच पर अपना कौशल दिखाया. रूढ़िवादी परिवार से आने के कारण, इस बात की बहुत कम गुंजाइश थी कि वह खेल की दुनिया में प्रवेश कर सकेंगी. लेकिन उनके पिता चाहते थे कि वह बॉक्सर बने.

कई चुनौतियों को पार कर हासिल किया मुकाम

हालांकि, नीतू के पिता जय भगवान को ऐसा करने के लिए पूरे परिवार की इच्छा के विरुद्ध जाना पड़ा. उन्हें अपने कार्यालय (चंडीगढ़ विधान सभा के एक कर्मचारी) से तीन वर्षों के लिए छुट्टी लेनी पड़ी. उनका परिवार गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा था. इसने ही नीतू को अपना दिल और आत्मा बॉक्सिंग में लगाने और विजेता बनने के लिए प्रेरित किया.

ये भी पढ़ें: IPL New Rules: आईपीएल 2023 में बाजी पलट देंगे ये 5 नए नियम, टीमों को रहना होगा अलर्ट

वह धीरे-धीरे जिला स्तर पर रैंकों के माध्यम से आगे बढ़ीं, वह प्रसिद्ध मुक्केबाजी कोच जगदीश सिंह की नजर में आईं, जो कठिन कार्य के मास्टर थे, जिन्होंने विजेंदर सिंह को बीजिंग ओलंपिक कांस्य पदक जीतने में मदद की. नीतू के कौशल और तकनीकों में तेजी से सुधार हुआ और उन्होंने राज्य का प्रतिनिधित्व किया और 2015 में अपना पहला राष्ट्रीय खिताब जीता। तब से, उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

-आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

BJP ने बयाना नया OBC मोर्चा, टीम नबीन में शामिल हुए युजवेंद्र चहल; उत्तर प्रदेश को कितना स्थान?

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल शनिवार को बीजेपी ने राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित…

18 minutes ago

भारत-अमेरिका के ‘ऑपरेशन मानसून थंडर’ से टूटा 5 लाख नशीली गोलियों का नेटवर्क, अमित शाह ने थपथपाई पीठ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने वाले संयुक्त…

36 minutes ago

उत्तर प्रदेश के ‘M’ फैक्टर का नया सियासी अध्याय, आजम खान और असदुद्दीन ओवैसी क्या हो रहा है?

UP Election Azam Khan vs Asaduddin Owaisi: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की…

43 minutes ago

‘2014 के बाद बदली पूर्वोत्तर की तस्वीर’: गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार को दिया श्रेय

बांदेरदेवा में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2014 से 2026 के…

46 minutes ago

जज्बे को सलाम! 34 हफ्ते की प्रेग्नेंसी महिला दौड़ी 7 मैराथन, जानें डायड्रे कीन की कहानी

Pregnant Woman Runs 7 Marathons Viral News: न्यूयॉर्क की 38 वर्षीय डायड्रे कीन ने प्रेग्नेंसी…

1 hour ago

पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से मिले पीएम मोदी, जाफरपट्टी मंच पर निशांत कुमार को दिया आशीर्वाद

बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी की पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार के साथ गर्मजोशी…

1 hour ago