खेल

WPL 2023: मैच से पहले यूपी वारियर्स के कोच का बड़ा बयान, बोले- RCB से रहना होगा सावधान!

WPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मौजूदा डब्लूपीएल 2023 में अभी तक कोई मैच नहीं जीता है लेकिन यूपी वारियर्स के कोच जान लुईस का मानना है कि स्मृति मंधाना के नेतृत्व में बेंगलुरु ने पिछले दो मैचों में सुधार किया है और उनकी टीम को बेंगलुरु को गंभीरता से लेने की जरूरत है. वारियर्स ने दिल्ली कैपिटल्स और मुम्बई इंडियंस को कड़ा संघर्ष कराया था जबकि गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आसानी से हराया था. मुम्बई इंडियंस से अपने पिछले मैच में हारने के बाद यूपी का बुधवार शाम को डीवाई पाटिल स्टेडियम में आरसीबी से मुकाबला होगा.

प्रमुख कोच लुइस ने कहा, हमारा पहला लक्ष्य टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में सभी मैच जीतना है और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है. आरसीबी को एलिसा हीली के नेतृत्व वाली यूपी ने अपने पिछले मुकाबले में ब्रेबोर्न स्टेडियम में आसानी से हराया था.

लुइस ने कहा, आरसीबी ने पिछले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है,उनके पास कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, कुछ अच्छे विदेशी खिलाड़ी हैं और कुछ अच्छे भारतीय घरेलू खिलाड़ी भी हैं. वह एक खतरनाक टीम है, हमें उसे गंभीरता से लेने की जरूरत है. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम अच्छी तरह तैयार रहे.

ये भी पढ़ें: UP-W vs RCB-W: बेंगलुरु हारा तो बाहर, यूपी की नजर जीत पर, देखें पॉसिबल प्लेइंग-11

बेंगलुरु को पहली जीत का इंतजार

विमेंस प्रीमियर लीग रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए अब तक काफी खराब रहा है. सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी को पांचवीं हार का सामना करना पड़ा. अगर स्मृति मंधाना की टीम ये मुकाबला भी हार जाती है तो उनका सफल टूर्नामेंट में खत्म हो सकता है.

महिला प्रीमियर लीग में आज यूपी वारियर्ज और आरसीबी के बीच मैच होगा. यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. यूपी के मुकाबले ये मैच बेंगलुरु के लिए बेहद अहम है, या यूं कहब लीजिए करो या मरो वाला मुकाबला होगा. स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम टूर्नामेंट में अब तक पहली जीत की तलाश में है. इस टीम ने अब तक पांच मुकाबले खेले हैं और उन्हें सबमें हार मिली है.यूपी ने अब तक 4 मैच खेले है. इसमें उसे 2 में जीत और 2 में हार मिली है. खास बात यह है कि दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट का ये दूसरा मुकाबला होगा. इससे पहले यूपी ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में आरसीबी को 10 विकेट से हराया था. ऐसे में न केवल आरसीबी इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट में अपना खाता खोलना चाहेगी बल्कि यूपी से अपना पुराना हिसाब चुकता भी करना चाहेगी.

 

–आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

4 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

5 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

6 hours ago