दिल्ली कैपिटल्स (फोटो- WPL)
WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग 2024 का सातवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया. अब आरसीबी को जीत के लिए 195 रनों की जरूरत है.
दिल्ली की ओर से कप्तान मेग लैनिंग और सैफाली वर्मा ओपनिंग करने आए. दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 28 रनों की साझेदारी की. 28 रन के स्कोर पर दिल्ली को पहला झटका लगा. कप्तान मेग लैनिंग 11 रन बनाकर आउट हो गए. दिल्ली की ओर से सैफाली वर्मा ने सर्वाधिक 50 रन बनाए. इसके अलावा ऐलिस कैप्सी ने 46 रन बनाए. मारिजैन कप्प ने 32 रन बनाए. देस जोनासेन (36* रन) और अरूंधति रेड्डी ने नाबाद 10 रन बनाए. इस तरह से पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 194 रनों का पहाड़ सा टारगेट बनाया.
आरसीबी की ओर से सोफी डिवाइन और नादिन डी क्लार्क ने दो-दो विकेट झटके. वहीं श्रेयंका पाटिल को एक सफलता मिली. इसके अलावा किसी भी गेंदबाज को कोई सफलात नहीं मिली. आशा शोभना सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने दो ओवर में 30 रन खर्च कर दिए. उन्हें कोई भी सफलता नहीं मिली.
स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सब्बिनेनी मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लार्क, जॉर्जिया वेरेहम, सोफी मोलिनक्स, श्रेयंका पाटिल, सिमरन बहादुर, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह.
मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी, मारिजैन कप्प, जेस जोनासेन, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, राधा यादव, शिखा पांडे.
ये भी पढ़ें- ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को मिला पूर्व कोच का साथ, बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर दिग्गज ने दिया बयान
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…
Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…