खेल

BCCI के Central Contract में किस राज्य के सबसे खिलाड़ियों को मिली जगह, देखें लिस्ट

BCCI Central Contract: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की चर्चाएं हर तरफ हो रही है. इसकी बड़ी वजह है कि कई बड़े खिलाड़ी को इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है और नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. ईशान किशन और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया है. जिस पर काफी बहस हो रही है. क्या आप जानते हैं कि बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध में किस राज्य के कितने खिलाड़ी को जगह मिली है? आइए आपको बताते हैं.

किस राज्य से कितने खिलाड़ियों को मिली सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में सबसे ज्यादा खिलाड़ी महाराष्ट्र राज्य से हैं. जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा से लेकर सूर्यकुमार यादव तक का नाम शामिल है. मुंबई से रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, जितेश शर्मा.

बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में उत्तर प्रदेश के भी कई खिलाड़ियों को जगह मिली है. इसमें रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, यशस्वी जायसवाल.

इसके अलावा राजस्थान के रवि बिश्नोई, केरल से संजू सैमसन, बिहार से मुकेश कुमार, पंजाब से अर्शदीप सिंह, आंध्र प्रदेश से केएस भरत, कर्नाटक से केएल राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा, उत्तराखंड से ऋषभ पंत, मध्य प्रदेश से रजत पाटीदार और आवेश खान, गुजरात से अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, तेलंगाना से मोहम्मद सिराज और दिल्ली से विराट कोहली का नाम है.

ये भी पढ़ें-

IPL 2024: LSG ने ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को दिया झटका, वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी को बनाया उपकप्तान

ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को मिला पूर्व कोच का साथ, बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर दिग्गज ने दिया बयान

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago