खेल

WTC Final: रोहित शर्मा की खराब कप्तानी टीम इंडिया को भारी पड़ गई!, सौरव गांगुली ने ये क्या कह दिया ?

IND vs AUS, WTC Final 2023: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के पहले दिन काफी मुश्किलों का सामना किया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन स्टंप्स पर 327-3 का मजबूत स्कोर बनाया, जिसमें ट्रैविस हैड ने शानदार शतक जमाया. हैड दिन के अंत में सिर्फ 156 गेंदों पर 146 रन बनाकर नाबाद रहे, वहीं स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने दूसरे छोर से भारतीय गेंदबाजों को निराश करना जारी रखा और अपने शतक से केवल पांच रन दूर हैं. दिन का खेल खत्म होने तक दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 251 रनों की साझेदारी हुई. एक समय था जब ऑस्ट्रेलिया ने 80 रन से भी कम के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए लेकिन इसके बात टीम इंडिया की लापरवाही ने खुद के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी. ये नजारा देखकर सौरव गांगुली ने कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल खड़े किए.

सौरव गांगुली ने ये क्या कह दिया ?

इस मुकाबले के शुरुआती सत्र में ऐसा लग रहा था कि भारत का पलड़ा भारी है. मगर इसके बाद हैड-स्मिथ ने भारत को बैकफुट पर धकेल दिया. यह जोड़ी पूरे दिन नाबाद रही और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली रोहित से खफा दिखे. उन्होंने कहा कि कप्तान ने “आसान रनों” के साथ ऑस्ट्रेलिया को खेल में वापस आने दिया.

ये भी पढ़ें: WTC Final: ‘द ओवल’ में सिराज की आग उगलती गेंद ने उड़ाया गर्दा, दर्द से कराहने लगे मार्नस लाबुशेन, देखें Video

पूर्व कप्तान ने आगे कहा, ” ऐसा लग रहा था कि ट्रैविस हैड बड़ी आसानी से गेंदबाजों को खेल रहे हैं. मुझे पता है कि वह अच्छी फॉर्म में है, उसने बहुत रन बनाए हैं, लेकिन फिर भी वे 76/3 थे. मुझे लगता है कि रोहित शर्मा उस समय अपने फील्ड प्लेसमेंट के साथ शायद कुछ आसान रन बनने दिए और अब ऑस्ट्रेलिया अच्छी स्थिति में है.

सौरव गांगुली ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा कि रोहित शर्मा की फील्ड प्लेसमेंट की वजह से ऑस्ट्रेलिया को आसान रन मिले. गागुंली ने कहा शुरुआती झटके देने के बाद रोहित शर्मा ने इस तरह की फील्डिंग सजाई कि ऑस्ट्रेलिया को आसानी से रन मिले. बल्लेबाजों ने आसानी से स्ट्राइक रोटेट की और नतीजा ये रहा कि ऑस्ट्रेलिया अब इस मुकाबले में ड्राइविंग सीट पर पहुंच चुका है. यहां से टीम इंडिया को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

7 minutes ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

19 minutes ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

41 minutes ago

भारत के दिग्गजों की निजी यात्राओं का दस्तावेज है ‘पाथब्रेकर्स’, जानिए क्यों पढ़नी चाहिए यह किताब

सुचेता दलाल और देबाशीष बासु की 2026 में प्रकाशित किताब 'पाथब्रेकर्स: हाउ 10 विजनरी लीडर्स…

55 minutes ago

दाल में काला या गांजा; तुअर के खेत में ऐसे बोया नशा, हुआ पर्दाफाश

आलीराजपुर के सोंडवा क्षेत्र में तुअर की फसल के बीच छिपकर गांजे की खेती की…

1 hour ago