देश

डेटा लॉगर से कोरोमंडल ट्रेन हादसे की डिटेल आई सामने, अचानक से लूप और अप लाइन के सिग्नल हुए थे रेड

ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे के बाद अभी भी सैकड़ों लोग लापता हैं. प्रशासन को इंतजार है कि उनके परिजन आएं और डेड बॉडी को ले जाएं. इस बीच मामले की जांच जारी है. जांच में इस बात को जानने की कोशिश की जा रही है कि आखिर रेल हादसा कैसे हुआ? इस बीच हादसे को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है. ये जानकारी डेटा लॉगर से मिली है.

क्या है डेटा लॉगर

दरअसल डेटा लॉगर सेंसर के जरिए काम करता है. इससे पता चलता है कि किस ट्रेन को किस लाइन से किस वक्त गुजारा गया. कौन सी ट्रेन किस लाइन पर है ये भी पटरी पर लगे सेंसर से डेटा लॉगर में दर्ज हो जाता है. यानी ट्रेन के बारे में हर तरह की रियल टाइम जानकारी इस डेटा लॉगर में दर्ज होती है. ठीक उसी तरह, जैसे किसी विमान का ब्लैक बॉक्स काम करता है.

डेटा लॉगर से मिली अहम जानकारी

डेटा लॉगर से मिली जानकारी के मुताबिक, टेलीकॉम एक्सपर्ट अखिल अग्रवाल ने बताया कि डेटा लॉगर बताता है ट्रेन कि समय सीमा क्या है ये इसे समय के साथ दिखाता है. डायग्राम बताता है कि स्टेशन मास्टर को सूचित करने के लिए ट्रैक में कई सेंसर होते हैं. यह बताता है कि कोई प्लेटफॉर्म खाली है या नहीं, साथ ही यह भी दिखाता है कि अगर किसी प्लेटफॉर्म पर ट्रेन है, तो वह रुकी हुई है या चल रही है. इससे पता चलता है कि किस ट्रेन को किस लाइन से किस वक्त गुजारा गया. कौन सी ट्रेन किस लाइन पर है.

इसे भी पढ़ें : Cyclone Biporjoy: बढ़ता जा रहा है चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, अगले 24 घंटे में लेगा भयंकर रूप!

आखिर कैसे हुआ हादसा?

जब कोरोमंडल ट्रेन को होम सिग्नल और आउटर सिग्नल दोनों पर हरी झंडी दी गई थी. जिसके बाद अचानक से पहले अप लाइन पर फिर लूप लाइन पर सिग्नल रेड हो जाता है. लूप लाइन पर ही कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकरा जाती है. इस टक्कर से कोरोमंडल एक्सप्रेस के कोच पटरी से उतर गए  थे. यहां कोरोमंडल एक्सप्रेस लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी. टक्कर इतनी तेज थी, कि कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतर गए. ऐसे में यह बगल से गुजर रही यशवंतपुर हावड़ा ट्रेन से टकरा गई.

-भारत एक्सप्रेस

Amzad khan

Recent Posts

भारत के दिग्गजों की निजी यात्राओं का दस्तावेज है ‘पाथब्रेकर्स’, जानिए क्यों पढ़नी चाहिए यह किताब

सुचेता दलाल और देबाशीष बासु की 2026 में प्रकाशित किताब 'पाथब्रेकर्स: हाउ 10 विजनरी लीडर्स…

7 minutes ago

दाल में काला या गांजा; तुअर के खेत में ऐसे बोया नशा, हुआ पर्दाफाश

आलीराजपुर के सोंडवा क्षेत्र में तुअर की फसल के बीच छिपकर गांजे की खेती की…

20 minutes ago

ग्वालियर में 14 साल के बच्चे की बलि देने की कोशिश! झांकी दिखाने के बहाने पहाड़ी पर ले जाकर चाकू से हमला

Gwalior Child Sacrifice Attempt Case: ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर…

51 minutes ago

‘जो हिंदू न मानें, मुंह काला कर गांव से निकालो’, राजस्थान के मंत्री ने मचाया सियासी भूचाल

Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…

1 hour ago

भारतीय सेना को मिला स्वदेशी एंटी-टैंक ड्रोन, 50 KM तक दुश्मन के बख्तरबंद ठिकानों को बना सकता है निशाना

Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…

2 hours ago