मनोरंजन

ZHZB Box Office Collection Day 6: कमाई घटने के बावजूद ‘जरा हटके जरा बचके’ ने वसूल ली आधी से ज्यादा कीमत, छठे दिन किया इतना कलेक्शन

ZHZB Box Office Collection Day 6: सारा अली खान और विकी कौशल की जोड़ी ‘जरा हटके जरा बचके’ में पहली बार ऑनस्क्रीन नजर आ रही है. दर्शकों को इनकी केमिस्ट्री पसंद आ रही है और इसी के साथ फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में सफल रही है. विक्की-साड़ी की इस फिल्म ने रिलीज के पांच दिनों के भीतर ही बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि वीकडेज में फिल्म की कमाई पर काफी असर पड़ा है और इसमें गिरावट देखी जा रही है. आइए यहां जानते हैं रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को ‘जरा हटके जरा बचके’ ने कितना कलेक्शन किया है?

छठे दिन ‘जरा हटके जरा बचके’ ने कितनी कमाई की? रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है. फिल्म को पहले दिन से ही दर्शकों का प्यार मिला है. हालांकि सोमवार से फिल्म की कमाई में गिरावट का सिलसिला जारी है. वहीं, ‘जरा हटके जरा बचके’ की रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार के कलेक्शन के आंकड़े भी आ गए हैं.

विक्की और सारा की फिल्म ने रिलीज के छठे दिन 3.51 करोड़ का बिजनेस किया है. इससे पहले मंगलवार को फिल्म की कमाई 3.87 करोड़ रही थी. यानी बुधवार को ‘जरा हटके जरा बचके’ की कमाई में मामूली गिरावट आई है. इसके साथ ही फिल्म की 6 दिनों की कुल कमाई अब 34.11 करोड़ रुपये हो गई है.

‘जरा हटके जरा बचके’ 40 करोड़ के बजट में बनी

‘जरा हटके जरा बचके’ को 40 करोड़ के बजट में बनाया गया है. वहीं, फिल्म ने 6 दिनों में अपनी लागत से आधी से ज्यादा कमाई वसूल कर ली है. वहीं, वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन करने की उम्मीद है. दरअसल, ‘जरा हटके जरा बचके’ के पास अभी भी कमाई का मौका है क्योंकि फिलहाल कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. प्रभास और कृति सेनन स्टारर ‘आदिपुरुष’ 16 जून को ही रिलीज होगी. तब तक ‘जरा हटके जरा बचके’ अच्छी कमाई कर सकती है.

ये भी पढ़ें- Dhan Prapti Ke Upay: रोज सुबह कीजिये ये काम, चारों तरफ से खिंचकर आएगा पैसा!

फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें विक्की और सारा के अलावा नीरज सूद, कनुप्रिया पंडित, राकेश बेदी, हरचरण चावला, आकाश खुराना, सुष्मिता मुखर्जी और शारिब हाशमी ने सहायक भूमिकाएं निभाई हैं. ‘जरा हटके जरा बचके’ की ओटीटी रिलीज की बात करें तो यह फिल्म थिएट्रिकल रन के बाद जियो सिनेमा पर रिलीज होगी.

Dimple Yadav

Recent Posts

रोज करें ताड़ासन, पोस्चर होगा बेहतर; जानिए सही तरीका और जरूरी सावधानियां

Tadasana Benefits: लंबे समय तक बैठकर काम करने से बिगड़े पोस्चर और शरीर में होने…

2 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: शरजील इमाम को कड़कड़डूमा कोर्ट से मिली राहत, चचेरे भाई की शादी के लिए मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 दंगा मामले के आरोपी शरजील इमाम को चचेरे भाई…

23 minutes ago

पंजाब रियल एस्टेट घोटाला: ED ने GMADA और IAS विकास गर्ग के दफ्तर पर मारी रेड

पंजाब में जमीन और रियल एस्टेट अनियमितताओं को लेकर ED ने GMADA कार्यालय और आवास…

24 minutes ago

यूपी में पंखिया गैंग क्या है, जिसके लीडर समेत 6 गुर्गे यूपी पुलिस ने इकदिल इलाके में धर दबोचे हैं, 12 जिलों में 86 केस दर्ज थे

PANKHIYA GANG BUSTED IN ETAWAH: उत्तर प्रदेश में मुठभेड़ के बाद कुख्यात अंतरजनपदीय पंखिया गैंग…

26 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट का NTA को निर्देश, व्यवस्था में किए जा रहे बदलावों की रिपोर्ट सार्वजनिक करें

सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधारों से जुड़े हलफनामे को वेबसाइट पर…

29 minutes ago