खेल

Year Ender 2022: इंजरी से परेशान टीम इंडिया, रोहित-द्रविड़ के सामने बड़ी टेंशन

Team India Fitness: इंडियन क्रिकेट टीम के लिए साल 2022 ज्यादा अच्छा नहीं रहा. इस साल टीम इंडिया को नए कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ का साथ मिला. पूरे साल भारीय टीम कोच और कप्तान के एक्सपेरिमेंट मोड में रही जो अंत में फ्लॉप रहा. इस दौरान न केवल हार-जीत बल्कि टीम इंडिया खिलाड़ियों की इंजरी से भी परेशान रही. भारतीय क्रिकेट को 2022 के दौरान सभी प्रारूपों में अपने कई नियमित खिलाड़ियों के चोटिल होने से गहरा झटका लगा है.

इंजरी से परेशान टीम इंडिया

वर्कलोड प्रबंधन प्रक्रिया होने के बावजूद क्रिकेटरों की इस तरह की लगातार अनुपस्थिति की चुनौती को संबोधित करना वास्तव में बीसीसीआई की जरूरत है. 2023 में वनडे वर्ल्ड कप सहित कई क्रिकेट इंवेंट एक साथ आने वाले हैं. दीपक चाहर और वाशिंगटन सुंदर ने इस साल एनसीए में आराम करने और पुनर्वास में काफी समय बिताया है. चाहर की 2022 की पहली चोट उनके दाहिने पैर में थी. जो उन्हें कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 के दौरान लगी थी. चाहर को फिर पीठ में चोट लग गई और पूरे आईपीएल 2022 सीजन से बाहर हो गए.

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: बांग्लादेश में कैसे बची टीम इंडिया की लाज? जानिए इस दौरे की 4 बड़ी बातें

उन्होंने आखिरकार  अगस्त से प्रशिक्षण फिर से शुरू किया और जिम्बाब्वे के खिलाफ एकदिवसीय मैचों के दौरान वापसी की. इन दोनों के अलावा, कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए अपने बाएं अंगूठे में दर्द के बावजूद बल्लेबाजी की और तीसरे वनडे और टेस्ट सीरीज से चूक गए. वहीं जसप्रीत बुमराह चोट के कारण काफी समय से टीम से बाहर हैं. जब कोई खिलाड़ी चोटिल होता है, तो उसे एक निश्चित अवधि के लिए रिहैब में रहना पड़ता है पुनर्वसन अवधि समाप्त होने के बाद, हरी झंडी जारी होने से पहले फिटनेस का एक और आकलन विस्तार से किया जाता है.

जीत के साथ भारत ने किया साल का अंत

बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर टेस्ट इस साल का टीम इंडिया आखिरी मुकाबला था. अब मौजूदा भारतीय घरेलू सत्र में, न्यूजीलैंड के खिलाफ इतने ही मैचों में खेलने से पहले, भारत श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 और इतने ही वनडे मैच खेलेगा. इसके बाद आईपीएल शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया से चार टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

7 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

7 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

7 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

8 hours ago