मनोरंजन

Main Atal Hoon: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक में नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी, सामने आया फर्स्ट लुक

Main Atal Hoon: आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है. इस मौके पर अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने ऐलान किया है कि वो अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक में जल्द ही रोल करते नजर आएंगे. साथ ही उन्होनें कहा कि वो इस किरदार को लेकर काफी खुश हैं. ये किरदार उनके जीवन का सबसे अहम किरदार होगा.

बता दें कि फर्स्ट लुक में एक्टर पंकज त्रिपाठी को कुर्ता धोती पहने हुए देखा जा सकता है. इसके साथ ही उनको कवि, राजनेता और मानवतावादी के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी के कई पक्षों को दिखाया गया है.

इस किरदार में जल्द आएंगे नजर-पंकज त्रिपाठी

सोशल मीडिया पर पंकज त्रिपाठी ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए पंडित धीरेन्द्र त्रिपाठी के कविता की कुछ लाइनें लिखी- न कभी कहीं डगमगाया, न कभी कहीं सर झुकाया, मैं एक अनोखा बल हूं, मैं अटल हूं. इसके साथ उन्होंने लिखा- अवसर मिला है इस विलक्षण व्यक्तित्व को पर्दे पर अभिव्यक्त करने का. भावुक हूं. कृतज्ञ हूं.

ये भी पढ़ें– UP Politics 2022: साल 2022 में यूपी में लिखी गई राजनीति की नई ईबारत, टूटे कई सारे मिथक

भावुक पोस्ट

दरअसल इस वीडियो में पंकज त्रिपाठी अटल बिहारी वाजपेयी के आइकॉनिक पोज में नजर आए. तभी बैकग्राउंड से आवाज आती है ‘मैं अटल हूं’. इसके पहले भी एक्टर ने एक पोस्ट शेयर की थी. बहुत-सा रोमांच, हल्का-सा डर, मन में कई भाव, पर निष्ठा से प्रबल हूं. अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार को समर्पित, अब… “मैं अटल हूं”, अटल जी के व्यक्तित्व को पर्दे पर साकार करना किसी परीक्षा से कम नहीं. लेकिन इस परीक्षा में उनका आशीष हमारे साथ है, हमें अटल विश्वास है.

इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक, रवि जाधव द्वारा निर्देशित किया जा रहा है और उत्कर्ष नैथानी द्वारा लिखा गया है, सलीम-सुलेमान द्वारा रचित संगीत के साथ समीर के बोल हैं, जबकि सोनू निगम ने अपनी आवाज दी है.

भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और लीजेंड स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, विनोद भानुशाली, संदीप सिंह, सैम खान और कमलेश भानुशाली द्वारा निर्मित और जीशान अहमद और शिव शर्मा द्वारा सह-निर्मित, ‘मैं अटल हूं’ दिसंबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘नमक के व्यापारी से लेकर…’, जानिए इतिहास के सबसे बड़े योद्धा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की अनसुनी कहानी

हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…

8 minutes ago

मेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी और प्रेमी दोषी करार, 17 महीने बाद कोर्ट ने खोला खौफनाक साजिश का राज

UP News: मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित की पत्नी रविता और…

24 minutes ago

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा सप्ताह शुरू, पटियाला में 400 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना…

36 minutes ago

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

49 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

51 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

54 minutes ago