खेल

Virat Kohli: ‘खुद को रोनाल्डो समझता है विराट, लेकिन है नहीं’, धोनी के बाद युवराज ने किंग कोहली को लेकर ये क्या कह दिया?

Virat Kohli: वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया की बैटिंग की जान यानी विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया है. साउथ अफ्रीका के क्विंटन डि कॉक के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. हाल ही में उन्होंने द ग्रेट सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है. उम्मीद की जा रही है कि नीदरलैंड्स के खिलाफ विराट इस रिकॉर्ड को तोड़ भी देंगे. इस बीच विराट कोहली को लेकर टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है. युवी ने कहा कि विराट कोहली खुद को क्रिस्टियानो रोनाल्ड समझते हैं लेकिन वो हैं नहीं.

दरअसल, युवराज सिंह ने हाल ही में विराट कोहली के मजे लिए हैं. उन्होंने कहा कि वह खुद को क्रिस्टियानो रोनाल्डो समझते हैं, लेकिन वह नहीं हैं. गौरतलब है कि युवी और कोहली लंबे वक्त तक साथ खेल चुके हैं. विराट और युवी 2011 की वर्ल्ड कप विनिंग भारतीय टीम के सदस्य भी थे.  युवी विराट के साथ आरसीबी में भी खेले हैं. अब युवी ने विराट को लेकर एक मस्ती भरा बयान दिया है.

यह भी पढ़ें-ENG vs PAK: ‘पाकिस्तान को खेलना है सेमीफाइनल तो…’, वसीम अकरम ने बाबर को बताया ऐसा प्लान कि ठहाके लगाने लगेंगे आप

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान युवराज सिंह ने कहा है कि फुटबॉल में मेरी और विराट की बहुत बड़ी लड़ाई हुई है. मेरी आशीष नेहरा और वीरेंद्र सहवाग के साथ भी फुटबॉल में लड़ाई हुई है. विराट कोहली को बेहतरीन फुटबॉलर बताने के सवाल पर युवराज सिंह ने कहा कि ऐसा विराट सोचते हैं लेकिन वह हैं. नहीं. युवराज सिंह ने कहा कि वो विराट से ज्यादा अच्छा क्रिकेट खेलते हैं. हालांकि युवराज ने कहा कि वो क्रिकेट की पिच पर जरूर बेस्ट हैं और क्रिकेट के रोनाल्डो भी है.

यह भी पढ़ें-ENG vs PAK: मैच की पहली गेंद डाले बिना पाकिस्तान का टिकट कटा लेगी बाबर आजम की टीम, जानें कैसे खत्म होगा वर्ल्ड कप का सफर

बता दे कि विराट कोहली को युवराज सिंह चीकू कहकर बुलाते थे, युवराज का कहना था कि वो युवा चीकू था लेकिन आज के वक्त में वही चीकू ग्रेट विराट कोहली बन चुका है. बता दें कि विराट कोहली भी पहले एक इंटरव्यू के दौरान यह बता चुके हैं कि वो युवराज के साथ खूब मस्ती करते थे, और खाना ऑर्डर करने को लेकर युवराज सिंह युवा प्लेयर्स के साथ खूब मस्ती करते थे.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

28 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

28 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

45 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

59 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago