लौकी का जूस पीने के ये फायदे और बड़े खतरे जानते हैं आप?
सीएम योगी ने राम, सीता लक्ष्मण का किया स्वागत
Ayodhya: दिवाली की अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में हैं. शाम के समय वह दोपोत्सव में शामिल होंगे. इससे पहले अयोध्या को पूरी तरह से सजा दिया गया है. हर तरफ रंग बिरंगी लाइटें लगाई गई हैं. सरयू घाट पर दीपों को सजा दिया गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या के राम कथा पार्क पहुंच चुके हैं. यहां पहुंच कर उन्होंने प्रदर्शनी देखी. वहीं थोड़ी देर में राज्यभिषेक और दर्शन पूजा के कार्यक्रम किए जाने हैं. सीएम योगी के साथ-साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या में राम कथा पार्क के पास भगवान राम, सीता और लक्ष्मण का चित्रण करने वाले कलाकारों का स्वागत किया.
राम कथा पार्क में भगवान राम सीता की झांकियों को निकाला गया था. भगवान राम के रथ को कोने-कोने से आए सांस्कृतिक तरीके सजाया गया था. इस दौरान अनोखा दृष्य भी देखने को मिला. जब सीएम योगी ने भगवान राम के रथ अनोखे तरीके से स्वागत किया.
राम कथा पार्क में भगवान राम की झाकिंयो को निकाला जा रहा था, उस समय तब खुद सीएम योगी भगवान राम, लक्ष्मण और सीता के रथ को खिंचते हुए नजर आए. इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन भी नजर आईं. इसके साथ ही राम जी के आवगम पर कई तरह के कार्यक्रम किए गए. लोकनृत्यों के चलते माहौल एक दम भव्यमय हो गया था. इसके बाद मंच पर सीएम योगी ने राम, लक्ष्मण और सीता का भव्य तरीके स्वागत किया और उन्हें माला पहनाई.
रामकथा पार्क में कई भव्य कार्यक्रम होने जा रहे हैं. इसके लिए साधु संत भी वहां भारी संख्या में जुटे हुए हैं. इस आयोजित कार्यक्रम में योगी सरकार के कई मंत्री भी शामिल हुए, जिन्होंने साधु संतो को सम्मानित भी किया और फिर उनसे आशीर्वाद लिया.
आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…
5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…