खेल

IND vs AUS: अश्विन ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में अपने नाम किया खास रिकॉर्ड

R Ashwin India vs Australia: रविचंद्रन अश्विन गुरुवार को टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए. 36 साल के ऑफ स्पिनर अश्विन ने यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट में अपना पहला विकेट लेने के साथ ही हासिल कर ली. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक्स कैरी टेस्ट क्रिकेट में अश्विन का 450वां शिकार बने.  अश्विन के 450 विकेट 89 टेस्ट की 167 पारियों में आए. उन्होंने 30 मौकों पर एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लिए हैं और सात मौकों पर एक मैच में 10 विकेट लिए हैं.  इस 36 वर्षीय गेंदबाज के पास एक पारी में 7/59 और एक मैच में 13/140 के सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड हैं. बता दें अश्विन ने गुरुवार को पहले दिन अपने नाम तीन विकेट दर्ज किए. जिसमें नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का विकेट भी शामिल था.

कपिल के बाद अश्विन ने बनाया ये रिकॉर्ड

अश्विन सबसे लंबे प्रारूप में भारत के लिए दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए, जब उन्होंने कपिल देव के 434 विकेटों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. अनिल कुंबले 132 टेस्ट में 619 विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल भारतीय गेंदबाज हैं. अश्विन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 450 से अधिक विकेट लेने वाले नौवें गेंदबाज भी बन गए.

ये भी पढ़ें: VIDEO: गेंद घूमी और नाचे कंगारू, जडेजा-अश्विन के सामने ऑस्ट्रेलिया का नागपुर में ‘सरेंडर’

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 450 विकेट लेने वाले गेंदबाज 

मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)   –  80 टेस्ट मैच
आर अश्विन (भारत)   –  89 टेस्ट मैच
अनिल कुंबले (भारत)   –  93 टेस्ट मैच
ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)   –  100 टेस्ट मैच
शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)   –  101 टेस्ट मैच
नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया)   –  112 टेस्ट मैच

टीम इंडिया की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 63.5 ओवर में महज 177 रन के स्कोर पर सिमट गई. भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने पांच और रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए. मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने 1-1 विकेट लिया. भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम को जिसका डर था वही हुआ. नागपुर में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम बैकफुट पर रही.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

2 minutes ago

फिल्मी स्टाइल या अतिरेक? स्कूटर स्टंट कर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, आगे जो हुआ देख दंग रह गए लोग

मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…

20 minutes ago

GST Reform: कारोबारियों के लिए आसान होगा GST अनुपालन, रिफंड होगा तेज; गिरफ्तारी के नियमों में भी बदलाव पर विचार

GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…

35 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका से अलग हुए जस्टिस जॉयमाल्या बागची

नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…

35 minutes ago

‘1 रुपये में 4 किलोमीटर का सफर’, हीरो विडा ईवी की बंपर डिमांड

हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…

47 minutes ago