Man travelled 250km by hiding under wheels of train
Viral video: हाल ही में मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया गया कि एक युवक ने ट्रेन के नीचे लेटकर 250 किलोमीटर की यात्रा की. यह वीडियो 24 दिसंबर का बताया जा रहा है और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे मंत्रालय ने इसका खंडन किया है.
रेल मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति, जो ट्रेन के व्हील के एक्सेल पर बैठा हुआ है, मानसिक रूप से अस्वस्थ है. मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि यह दावा कि युवक ने 250 किलोमीटर यात्रा पूरी तरह से गलत और बेतुका है. बयान में यह भी कहा गया कि ट्रेन का व्हील सेट लगातार घूमता रहता है और किसी भी व्यक्ति के लिए उस पर बैठना असंभव है. वायरल वीडियो में किए गए दावे पूरी तरह से भ्रामक और झूठे हैं.
वीडियो में दावा किया गया था कि ट्रेन के रोलिंग स्टॉक और अंडरकैरिज की नियमित जांच के दौरान कैरिज और वैगन विभाग के कर्मचारियों ने असामान्य हलचल देखी. जब कर्मचारियों ने कोच के नीचे निरीक्षण किया तो पाया कि एक व्यक्ति पहियों के बीच खतरनाक तरीके से पड़ा हुआ था.
ये भी पढ़ें: शराब नहीं REEL का चढ़ा नशा…पति ने वीडियो बनाने पर डांटा तो ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान
रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल लोको पायलट को सूचित किया और ट्रेन को रोका. इसके बाद युवक को सुरक्षा बलों के हवाले कर दिया गया. हालांकि, आरपीएफ की जांच में यह सामने आया कि युवक मानसिक रूप से ठीक नहीं था, क्योंकि पूछताछ के दौरान उसके व्यवहार से मनोवैज्ञानिक समस्याएं झलकती थीं. जबलपुर में आरपीएफ इस मामले की और गहराई से जांच कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…