ट्रेंडिंग

PUMA की जगह युवक ने खरीद लिए UPMA के जूते! कीमत बताने पर Swiggy से आया मजेदार जवाब

UPMA shoes Vs PUMA shoes: महंगी और ब्रांडेड वस्‍तुओं की फर्स्ट कॉपी खरीदने का ट्रेंड भी लोगों में खूब है. हालांकि, ऐसा करके फेमस हो जाना वाकई दिलचस्‍प है. सोशल मीडिया पर एक युवक ने जब PUMA की जगह UPMA के जूते खरीदे तो उस पर एक ट्वीट किया. उसने जूते की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘कल इसे लोकल मार्केट से 690 रुपये में खरीदा. क्या समाज मुझे स्वीकार करेगा?’

बस फिर क्‍या, उसके इस ट्वीट पर बहुत-से लोग प्रतिक्रिया देने लगे. इस मामले में गौर करने वाली बात ये थी जूते पर PUMA के लोगो के साथ UPMA लिखा हुआ था. यानि जूता ओरिजनल नहीं था. जूते पर उपमा (UPMA) लिखे होने की वजह से एक ट्विटर यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- मार्केट से ‘स्वादिष्ट’ जूता खरीदा. वहीं, कुछ लोगों ने युवक से पूछा कि इसमें गलत क्‍या है. वहीं, कुछ ने कहा- ये अच्‍छा है, आपको 690 रुपये में ब्रांडेड जैसा जूता मिल गया.

कुछ देर बाद उसकी पोस्ट पर स्विगी (Swiggy) ने भी रिएक्ट किया. स्विगी ने उस ट्वीट के रिप्‍लाई में अपने उपमा प्रोडक्ट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘खरीदने से पहले हमारा ऐप चेक कर लेना चाहिए था, इतना महंगा नहीं मिलता.’

स्विगी के ट्वीट में दिखाई गई तस्‍वीर में लिखा था- 160 ग्राम मात्र 55 रुपये में.

गौरतलब हो कि उपमा (UPMA) दक्षिण भारत में खाई जाने वाली एक लोकप्रिय फूड डिश है. ये डिश केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र आदि राज्यों लोगों के बीच खासा पॉपुलर है. ऐसे में युवक के ट्वीट पर स्विगी इंस्टामार्ट ने रिएक्ट किया. Swiggy भारत की एक प्रसिद्ध Food Delivery कंपनी है जिसके द्वारा आप ऑनलाइन खाना आर्डर कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान भागी ‘अंजू’ के हो रहे खूब चर्चे, उसने वहां कुबूला इस्लाम और नसरुल्लाह से निकाह भी कर लिया

जिस युवक ने PUMA की जगह UPMA के जूते खरीदे, उसका नाम यथार्थ है, जिसका ट्विटर अकाउंट @Yarth69 है, उसके द्वारा किए गए ट्वीट को 20 हजार से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं. आप भी यहां देख सकते हैं कि नीचे लोग कैसे-कैसे रिप्‍लाई दे रहे हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

14 minutes ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

52 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

1 hour ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

1 hour ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

2 hours ago