देश

NCP Political Crisis: शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा को EC का नोटिस, चुनाव चिन्ह को लेकर मांगा जवाब

NCP Political Crisis: शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है. नोटिस में अजीत पवार के गुट द्वारा चुनाव चिन्ह पर दावे को लेकर जवाब मांगा गया है. हालांकि, अजित पवार गुट के एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. शरद पवार गुट ने कहा है कि वो तदनुसार जवाब देंगे. बता दें कि अपने चाचा से बगावत करके अजित पवार 2 जुलाई को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए. उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया. उनके साथ बगावत करके आए 8 और विधायकों को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया था.

अजित पवार गुट ने भी चुनाव आयोग को सूचित करते हुए पार्टी के ‘प्रतीक’ पर दावा किया था. शरद पवार के नेतृत्व वाले राकांपा गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने गुरुवार को कहा कि चुनाव आयोग ने एक पत्र भेजकर अजीत पवार के गुट द्वारा पार्टी के नाम और प्रतीक पर दावा करने पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी है. क्रैस्टो ने कहा, “हम तदनुसार जवाब देंगे.”

यह भी पढ़ें: फेसबुक प्रेमी से मिलने पाकिस्तानी पहुंची अंजू के ससुराल वालों ने बताया आखिरी बार वह कब आई थी बलिया

शरद पवार को मना लेंगे- प्रफुल्ल पटेल 

प्रफुल्ल पटेल ने कहा, ” शरद पवार हमारे आदर्श बने रहेंगे और हम चाहते हैं कि हमने जो राजनीतिक निर्णय लिया है उसे वह स्वीकार करें. पटेल ने कहा कि हम उन्हें (शरद पवार) मना लेंगे. गौरतलब है कि बीती 2 जुलाई को अजित पवार ने कई एनसीपी विधायकों को साथ लेकर बगावत कर दी थी. जिसके बाद पार्टी में विभाजन हो गया था.

-भारत एक्सप्रेस
Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

विपक्षी दलों का 2-8 अक्टूबर तक देशभर में प्रदर्शन, 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग घेरेंगे, I.N.D.I.A. ब्लॉक का फैसला

INDIA Alliance Meeting: INDIA गठबंधन की बैठक साढ़े 3 घंटे चली जिसमें 20 पार्टियां शामिल…

29 minutes ago

मंच की चमक से परे जमीन की सियासत, भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल में कैसे सक्रिय रहा यूपी बीजेपी का संगठन?

भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…

44 minutes ago

एक महिला, 4 पति, 9 बच्चे… दूसरे के साथ मिलकर तीसरे पति पर किया ये कांड, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…

53 minutes ago

‘क्या सांसद अब व्यक्तिगत मामले भी सीधे सुप्रीम कोर्ट लाएंगे?’- महुआ मोइत्रा की अर्जी पर सॉलिसिटर जनरल का तंज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…

54 minutes ago

P से ‘परिवार’ D और A से कौन? ओपी राजभर ने अखिलेश के गजब मजे लिए; बताया PDA का नया फुलफॉर्म

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…

56 minutes ago