Viral Video: भारत अपनी भाषाओं और बोलियों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. यहां 700 से ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं. लेकिन इनमें भोजपुरी का रंग सबसे अलग है. उत्तर प्रदेश और बिहार में बोली जाने वाली यह भाषा अब देश की सीमाओं को पार कर चुकी है. इस बार भोजपुरी की गूंज सीधे साउथ कोरिया से सुनाई दे रही है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें साउथ कोरिया के कंटेंट क्रिएटर येचान सी ली (Yechan C Lee) नजर आ रहे हैं. वह बच्चों को भोजपुरी सिखा रहे हैं. पहले वह अंग्रेजी में वाक्य कहते हैं, फिर उसे भोजपुरी अंदाज में बोलते हैं. वीडियो में वह बताते हैं, “पहली बार मिलने पर हम ‘Hello’ कहते हैं, लेकिन भारत में कहते हैं ‘का हो?’” बच्चों ने भी बड़े उत्साह से इसे दोहराया.
वीडियो में आगे येचान कहते हैं, “जब दोबारा मिलते हैं, तो पूछते हैं ‘का हाल बा?’ और जवाब होता है ‘ठीक बा.’” अलविदा कहते समय वह बच्चों को ‘खुश रहो’ सिखाते हैं. बच्चों की हंसी और उत्साह इस वीडियो को और खास बना देता है.
ये भी पढ़ें: पर्यावरणविद रवि के. पटवा ने जल दोहन पर जताई चिंता, बोले- दरभंगा-मिथिला का पानी खुद रहा है, ये विनाश को निमंत्रण है
येचान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “कोरियाई बच्चों को भोजपुरी सिखाना मेरे लिए यादगार अनुभव रहा. एक यूट्यूबर के तौर पर यह पल बेहद खास था. बच्चों के साथ अपनी भाषा और संस्कृति बांटना मजेदार रहा.”
वीडियो पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “बिहार कब से कोरिया पहुंच गया?” दूसरे ने कहा, “ऐसे ही हम इंग्लिश पढ़ते हैं. आज दिल खुश हो गया कि ये लोग भी हमारे जैसे ही पढ़ते हैं.”भोजपुरी का यह अनोखा सफर साबित करता है कि भाषा की कोई सीमा नहीं होती. अब ‘का हो’ और ‘का हाल बा’ सिर्फ बिहार-यूपी में ही नहीं, बल्कि कोरिया में भी गूंज रहा है.
Also Follow Bharat Express on Facebook
-भारत एक्सप्रेस
आयुष्मान भारत कार्ड से मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकती है, लेकिन सिर्फ कार्ड होना…
Mirzapur News: मिर्जापुर में 13 साल पहले पति को छोड़कर प्रेमी के साथ गई महिला…
सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में…
Ex CJI BR Gavai Letter to President Droupadi Murmu: पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने…
सुप्रीम कोर्ट ने मकोका मामले में आम आदमी पार्टी के नेता नरेश बालियान को बड़ी…
Laxmi Singh Noida Police Commissioner Transfer: नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के चार साल के…