Viral Video: भारत अपनी भाषाओं और बोलियों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. यहां 700 से ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं. लेकिन इनमें भोजपुरी का रंग सबसे अलग है. उत्तर प्रदेश और बिहार में बोली जाने वाली यह भाषा अब देश की सीमाओं को पार कर चुकी है. इस बार भोजपुरी की गूंज सीधे साउथ कोरिया से सुनाई दे रही है.
कोरियन बच्चों को सिखाई भोजपुरी
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें साउथ कोरिया के कंटेंट क्रिएटर येचान सी ली (Yechan C Lee) नजर आ रहे हैं. वह बच्चों को भोजपुरी सिखा रहे हैं. पहले वह अंग्रेजी में वाक्य कहते हैं, फिर उसे भोजपुरी अंदाज में बोलते हैं. वीडियो में वह बताते हैं, “पहली बार मिलने पर हम ‘Hello’ कहते हैं, लेकिन भारत में कहते हैं ‘का हो?’” बच्चों ने भी बड़े उत्साह से इसे दोहराया.
View this post on Instagram
‘का हो’ से लेकर ‘का हाल बा’ तक
वीडियो में आगे येचान कहते हैं, “जब दोबारा मिलते हैं, तो पूछते हैं ‘का हाल बा?’ और जवाब होता है ‘ठीक बा.’” अलविदा कहते समय वह बच्चों को ‘खुश रहो’ सिखाते हैं. बच्चों की हंसी और उत्साह इस वीडियो को और खास बना देता है.
ये भी पढ़ें: पर्यावरणविद रवि के. पटवा ने जल दोहन पर जताई चिंता, बोले- दरभंगा-मिथिला का पानी खुद रहा है, ये विनाश को निमंत्रण है
टीचर का खास अनुभव
येचान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “कोरियाई बच्चों को भोजपुरी सिखाना मेरे लिए यादगार अनुभव रहा. एक यूट्यूबर के तौर पर यह पल बेहद खास था. बच्चों के साथ अपनी भाषा और संस्कृति बांटना मजेदार रहा.”
यूजर्स के मजेदार कमेंट्स
वीडियो पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “बिहार कब से कोरिया पहुंच गया?” दूसरे ने कहा, “ऐसे ही हम इंग्लिश पढ़ते हैं. आज दिल खुश हो गया कि ये लोग भी हमारे जैसे ही पढ़ते हैं.”भोजपुरी का यह अनोखा सफर साबित करता है कि भाषा की कोई सीमा नहीं होती. अब ‘का हो’ और ‘का हाल बा’ सिर्फ बिहार-यूपी में ही नहीं, बल्कि कोरिया में भी गूंज रहा है.
Also Follow Bharat Express on Facebook
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


