फिल्मकार, लेखक, पर्यावरणविद, आयुर्वेद चिकित्सक रवि के. पटवा
दरभंगा-मिथिला की धरती का पानी खुद रहा है और यह बड़ा खतरा बन गया है. जनसत्ता पार्टी के अध्यक्ष, फिल्मकार, लेखक, पर्यावरणविद, आयुर्वेद चिकित्सक एवं संरक्षक रवि के पटवा (Ravi K Patwa) ने कहा कि जल दोहन जिस तरह से हुआ है, वह विनाश को निमंत्रण है.
Ravi K Patwa ने जल सरंक्षण की अपील की
दरभंगा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रवि (Ravi K Patwa) ने कहा कि जलस्तर में गिरावट और जल स्रोतों के खत्म होने से भविष्य में पीने के पानी का संकट गहराएगा. उन्होंने कहा कि खेतों में अत्यधिक बोरिंग और भूजल दोहन से न केवल जलस्तर गिर रहा है बल्कि भूमि की उपजाऊ क्षमता भी प्रभावित हो रही है.
रवि ने कहा कि यह स्थिति केवल दरभंगा-मिथिला में ही नहीं बल्कि पूरे देश में देखी जा रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते जल संरक्षण के ठोस उपाय नहीं किए गए, तो आने वाले समय में पानी के लिए भयंकर संकट उत्पन्न होगा.
उन्होंने बताया कि जल संरक्षण के लिए पारंपरिक स्रोत जैसे तालाब, कुएं, पोखर आदि का पुनर्जीवन आवश्यक है. वर्षा जल संचयन को प्राथमिकता देनी होगी और जल उपयोग में संयम बरतना होगा.
रुद्राभिषेक में शामिल हुए रवि के पटवा
इसके अलावा फिल्मकार रवि के पटवा सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर श्री श्री 108 बाबा हरिदासजी महादेव शिवालय परिसर में आयोजित भव्य भजन संध्या एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.
उन्होंने (Ravi K Patwa) कहा कि महादेव शिवजी भगवान से यदि सच्चे मन से कुछ भी मांगा जाए तो वे मनोकामना अवश्य पूरी करते हैं. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि जीवन में अच्छे कार्य करें और अपने माता-पिता, बहन-बेटी एवं महिलाओं का आदर और सम्मान करें.
वहीं कुशाग्र पटवा ने कहा कि हमें हमेशा अपने घर की शक्ति, हमारी मां, बहन और बेटियों को दिल से सम्मान देना चाहिए, क्योंकि यही हमारी असली ताकत हैं.
इस अवसर पर भजन संध्या में कई कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. उपस्थित भक्तों ने शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और दूध अर्पित कर रुद्राभिषेक किया. कार्यक्रम में मंच संचालन कृष्णा, राकेश पटवा एवं रमेश पटवा ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में पटवा समाज के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




