देश

…तो क्या झारखंड सरकार ने लीक कराया नीट का पेपर? BJP सांसद के इस बयान के क्या हैं मायने

नीट पेपर लीक मामले के तूल पकड़ने के बाद केंद्र सरकार ने एनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को पद से हटा दिया है. शिक्षा मंत्रालय ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है. इस बीच झारखंड के देवघर से 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. साथ ही झारखंड के हजारीबाग से पेपर लीक की बात सामने आई है, जिस पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

निशिकांत दुबे ने दिया बयान

उन्होंने झारखंड सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हजारीबाग में पेपर लीक हुआ है, यह बड़ा सवाल है. झारखंड की सरकार कुकर्मों में लिप्त है, हो सकता है कि नीट पेपर लीक में भी शामिल हो. जांच के बाद जितने चेहरे हैं, सब बेनकाब हो जाएंगे.

ओएसिस स्कूल से नीट-यूजी का पेपर लीक हुआ था

सूत्रों के मुताबिक हजारीबाग ओएसिस स्कूल से नीट-यूजी का पेपर लीक हुआ था. बिहार ईओयू टीम को बुकलेट बॉक्स से भी छेड़छाड़ के सबूत मिले थे. ईओयू की टीम ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को नीट पेपर लीक से जुड़ी रिपोर्ट सौंप दी है.

कई आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

इस मामले में पेपर लीक के सरगना संजीव मुखिया गैंग के कई साथियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. पुलिस की टीम बिहार से झारखंड तक छापेमारी कर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी है.

यह भी पढ़ें- NEET परीक्षा में गड़बड़ी की जांच करेगी CBI, देश भर में स्टूडेंट्स के जारी विरोध प्रदर्शन के बीच सरकार का बड़ा फैसला

गौरतलब है कि नीट 5 मई को आयोजित की गई थी. परीक्षा का परिणाम 4 जून को घोषित किया गया था. इसी बीच पेपर लीक होने की बात सामने आई और छात्रों ने परीक्षा रद्द कराने की मांग की. इसके बाद मामले को तूल पकड़ता देख शिक्षा मंत्रालय ने इसकी जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ममता दीदी का अनोखा अंदाज! बच्चों की कविता गाकर उड़ाया CEC का मजाक, देखें वायरल VIDEO

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने 'जॉनी-जॉनी यस पापा' कविता गाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

4 minutes ago

‘नौकरियां विदेश भेजीं तो लगेगा भारी टैरिफ’ जेडी वेंस की कंपनियों को दो टूक चेतावनी, अमेरिका फर्स्ट नीति पर तीखे किये तेवर

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…

12 minutes ago

पीएम मोदी के चेन्नई दौरे की तैयारियों के मद्देनजर 15,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली चेन्नई यात्रा से पहले चेन्नईभर में…

15 minutes ago

महालया पर पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं; मां दुर्गा से की सुख-समृद्धि की कामना

महालया के पावन अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं की ओर से शुभकामनाएं दी…

21 minutes ago

‘कश्मीर हमारा था, है और रहेगा..’, UN में भारतीय नारी शक्ति की दो टूक, PAK की कैसे लगाई लताड़?

संयुक्त राष्ट्र की चौथी समिति में पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया, जिसके बाद भारतीय…

25 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में अन्नदाता को बीज से बाजार तक सुविधा दे रही यूपी की डबल इंजन सरकार- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन…

26 minutes ago