दुनिया ऐसे तमाम रहस्यों से भरी हुई है. जिनके बारे में विज्ञान भी आजतक कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकाल पाया. इन रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में शोध और खोज कर रहे हैं. धार्मिक मान्यताओं से लेकर सामाजिक विचारों के बीच सैकड़ों ऐसी जातियां और समुदाय इस धरती पर हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे. कुछ ऐसी ही एक गांव से जुड़ी कहानी है, जिसके बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे हैं.
दरअसल साउथ अफ्रीका में एक गांव है उमोजा. जहां सिर्फ महिलाएं रहती हैं. इस गांव में पुरुषों के रहने पर सख्त मनाही है. गांव में रहने वाली महिलाएं समबुरु मासाई जनजाति से संबंध रखती हैं और ये सभी महिलाएं एक समान भाषा बोलती हैं. इस गांव में पिछले 30 साल से किसी भी पुरुष को कदम भी रखने की इजाजत नहीं दी गई है. ऐसा किसी धार्मिक प्रतिबंध या फिर विचारधारा के चलते नहीं किया गया है. बल्कि इसे खुद यहां रहने वाली महिलाओं ने लागू कर रखा है. गांव में करीब 250 महिलाएं रहती हैं. उमोजा गांव घने जंगलों के बीच में बसा हुआ है. जहां जंगली जानवरों का भी खतरा रहता है, लेकिन उसके बाद भी महिलाएं बिना डरे किसी भी मर्द को यहां रहने की इजाजत नहीं देती हैं.
इसकी वजह जो सामने आई है वो ये है कि कई साल पहले जब यहां पर ब्रिटिश शासन था तो उन्होंने जंगल में भेड़-बकरियां चरा रहीं कई महिलाओं का रेप किया था और कई महलिाओं को मौत के घाट उतार दिया था. उसी के बाद से इस गांव की महिलाओं ने यहां पर पुरुषों के आने पर पाबंदी लगा दी थी. गांव में पुरुषों के न रहने के बाद यहां महिलाएं लगातार प्रेग्नेंट होती हैं और बच्चों को जन्म देती हैं. जिसके पीछे का कारण चौंकाने वाला है.
यह भी पढ़ें- मिशन 2024: नई वर्किंग कमेटी के गठन को लेकर सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे
जब इन महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ तो इनमें से 15 महिलाओं ने मिलकर पुरुष जाति से अलग अपनी दुनिया बनाने का फैसला किया. जहां पर पुरुषों की एंट्री पर रोक लगा दी, अब आपको बता दें कि यहां की महिलाएं गर्भवती कैसे हो जाती है, तो इसमें कोई ऐसा चमत्कार नहीं होता है, बल्कि रात के अंधेरे में गांव के बाहर जंगल में चोरी-छिपे पुरुष आते हैं. जिसके बाद महिलाएं अपनी पंसद के मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाती है. बाद में जब महिलाएं प्रेग्नेंट हो जाती हैं तो पुरुषों से सारे रिश्ते खत्म कर लेती है और बच्चे को जन्म देने के बाद खुद ही उसकी परवरिश करती हैं.
-भारत एक्सप्रेस
हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…
Indian Festival 2026: Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो…
श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…
नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…