Ajab-Gajab
किसी भी पति-पत्नी के बीच अक्सर छोटी-मोटी लड़ाइयां या नोकझोंक होना तो आम बात है. हालांकि कई बार ये छोटी सी बात तलाक तक पहुंच जाती है. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से सामने आया है, जिससे सुनने के बाद हर हैरान रह गया है.
खबर ये है कि एक महिला ने अपने पति से सिर्फ इस वजह से तलाक मांग लिया, क्योंकि वह उसके लिए कुरकुरे का पैकेट नहीं ला पाया था. हालांकि महिला के नाम का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है. आइए हम आपको बताते हैं पूरा मामला.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगरा की रहने वाली ये महिला अपने पति से रोजाना उसके लिए 5 रुपये का कुरकुरे का पैकेट खरीदकर लाने के लिए कहती थी. मामूली सी लगने वाली इस बात पर बार-बार बहस होने लगी.
फिर एक दिन जब पति कुरकुरे लाना भूल गया तो दोनों के बीच खूब बहस हुई और ये इतनी ज्यादा बढ़ गई कि पत्नी अपने मायके चली गई. यही नहीं उसने मायके से खबर भी भिजवा दी कि वह तलाक लेना चाहती है. इसको लेकर वह थाने भी जा पहुंची. दोनों की शादी पिछले साल ही हुई थी.
यह भी पढ़ें : Ajab Gajab: यहां आज भी पत्थर से खरीद सकते हैं सामान, नहीं चलते सिक्के या नोट, जानें वजह
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने पति पत्नी दोनों को समझाने की खूब कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रही. बातचीत के दौरान पति ने बताया कि उसकी पत्नी को कुरकुरे खाने की बुरी लत लग गई थी, वह रोज ही उससे कुरकुरे लाने को कहती थी और यही कुरकुरे उनके बीच विवाद की वजह बन गया था.
इस मामले में पत्नी ने अलग ही बयान दिया है. उसका आरोप है कि उसका पति उसका शारीरिक शोषण करता था, इसीलिए उसे मजबूरन पति का छोड़कर अपने माता-पिता के घर आना पड़ा. हालांकि महिला के इस आरोप में कितनी सच्चाई है, इसका पता अब तक नहीं चल पाया है. फिलहाल पुलिस जांच करने में जुटी हुई है.
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…
Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…
सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…