ट्रेंडिंग

OMG! इस लड़की ने ली ऐसी जम्हाई कि खुला ही रह गया मुंह, देख डॉक्टरों के उड़े होश

हमारे शरीर से जुड़ी कुछ शारीरिक क्रियाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें हम कभी रोक नहीं सकते, इन्हीं में से एक है जम्हाई. जी हां जम्हाई लेना तो आम बात है, सभी लोग आमतौर पर जम्हाई लेते ही हैं. आप भी दिन में एक या दो बार बार या फिर उससे ज्यादा बार जम्हाई लेते ही होंगे. लेकिन जरा सोचिए आप किसी समय जम्हाई ले रहे हो और आपका मुंह खुला का खुला रह जाए तो? इस समय ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर सामने आया है.

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

दरअसल, अमेरिका के न्यू जर्सी की रहने वाली एक लड़की ने इतनी जोर से जम्हाई ली कि उसका जबड़ा उसी जगह पर लॉक ही हो गया और उसका मुंह खुला का खुला ही रह गया. इस लड़की का नाम जेना सिनात्रा है. द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, 21 साल की जेना को अपने जन्मदिन से कुछ दिन पहले ही इस दुर्घटना का सामना करना पड़ा. जेना ने इंस्टाग्राम पर अपने कई सारे वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें जेना ने अपने दर्द साझा किया है. उन्होंने कहा- ‘मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मेरे साथ ऐसा हुआ.’ जेना ने बताया है कि कैसे इस घटना के बाद उसे अस्पताल में एडमिट होना पड़ा, जहां डॉक्टरों ने एक्स-रे करने के बाद उसके जबड़े को फिर से ठीक किया.

यह भी पढ़ें : Ajab-Gajab: 30 साल पहले हो गई थी बेटी की मौत, माता-पिता अब ढूंढ़ रहे दूल्हा, अखबार में विज्ञापन भी दे दिया!

डॉक्टरों ने बताई वजह

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टरों ने बताया कि लड़की ने बहुत तेज जम्हाई ली थी, जिसकी वजह से उसका जबड़ा अपनी जगह से हट गया और दूसरी जगह पर लॉक हो गया था. मिशिगन के प्लास्टिक सर्जन डॉ. एंथनी यून ने बताया कि ‘यह बहुत दुर्लभ मामला है. ऐसा अक्सर तब होता है जब कोई बहुत बड़ी उबासी लेता है. जब किसी के साथ ऐसी घटना होती है तो मैन्युअल तरीके से उसके मुंह को ठीक करना पड़ता है’.

Uma Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago