Viral News: शख्स ने किया कमाल…CPU पर ही बना डाला आलू का पराठा! वायरल हुआ रोचक Video

Video: सोशल मीडिया पर आए दिन अजीब-अजीब से वीडियो वायरल होते रहते हैं. लोगों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आने के लिए तमाम यूजर्स एक न एक नया और चौंका देने वाला काम करते हैं. ताकि उनके फॉलोवर्स बढ़ें और उनके वीडियो व फोटो पर तमाम कॉमेंट और लाइक आ सके. इसी तरह एक यूजर ने वीडियो वायरल किया है जिसमें वह आलू का पराठा गैस चूल्हे पर या तवे पर बनाता नहीं दिखाई दे रहा है बल्कि वह CPU (सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट ) पर पराठा सेंकते हुए दिखाई दे रहा है. उसने दावा किया है कि इससे पहले वह सीपीयू पर ऑमलेट भी बना चुका है. फिलहाल उसका ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है.

इंस्टाग्राम पर लेट्स टेक ऑफिशियल नाम के हैंडल की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें आलू का पराठा बनाने वाले ने दावा किया है कि उसने सीपीयू पर पराठा बनाया है. इस वीडियो में कंप्यूटर का सीपीयू खुला हुआ नजर आ रहा है, जिस पर एक शख्स पहले इंजेक्शन की मदद से पेस्ट डालता है और फिर उस पर आलू का पराठा सिंकने के लिए डालता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे वो सबसे पहले एक प्लेट में बहुत थोड़ा सा आटा लेकर उसमें इंजेक्शन की मदद से पानी मिलाकर उसे गूंथता है और फिर आटे की छोटी सी लोई बनाकर उसमें उबले आलू का पेस्ट डालता है. फिलहाल शख्स पराठे को पलट-पलट कर सेंकता हुआ दिखाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें-Ghost Shopping Mall: जानें क्या होता है घोस्ट शॉपिंग मॉल, क्या वाकई यहां पर रहते हैं भूत?

देखें क्या बोले अन्य यूजर्स

बता दें कि सीपीयू का फुल फॉर्म सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट होता है और इसे कम्प्यूटर में इस्तेमाल किया जाता है. फिलहाल इस वीडियो के माध्यम से जहां एक ओर शख्स ने ये दिखाने की कोशिश की है कि सीपीयू कितना गर्म हो जाता है कि पराठा भी बनाया जा सकता है. तो वहीं दूसरी ओर इस वीडियो पर तमाम यूजर्स ने कॉमेंट किए हैं और लिखा है कि ‘बस अब यही दिन देखना बचा था. सीपीयू भी सोच रहा होगा कि ये क्या हो रहा है.’ तो वहीं एक अन्य ने लिखा है कि पढ़ाई छोड़कर बस यही करो.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

5 minutes ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

18 minutes ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

53 minutes ago

गश्त के दौरान ASI को लगी गोली, दरभंगा में पुलिसकर्मी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…

2 hours ago