Viral Video: लंदन की ट्रेन का एक बड़ा ही दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें तो शख्स एक हिन्दुस्तानी और दूसरा पाकिस्तानी आपस में बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. पहले दोनों के बीच मामुली बात चल रही होती है लेकिन कुछ देर में ये बातचीत एक तीखी बहस में बदल जाती है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
लंदन की ट्रेन में हुई बहस
दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय नागरिक शांत स्वभाव के साथ अपने बगल में खड़े पाकिस्तानी शख्स से सवाल करता है. वो कहता है कि क्या आप पाकिस्तानी हैं? जिसका जवाब मिलता है हां मैं पाकिस्तानी हूं. इसके बाद भारतीय युवक सवाल करता है कि- तुम पाकिस्तानी हो और मैं भारतीय, क्या इसमें कोई परेशानी है? इस पर पाकिस्तानी शख्स जवाब देता है- हां, हम दुश्मन हैं.
Pakistani on train tells man that being Indian is a problem because we are enemies. How diverse. 🙄 pic.twitter.com/4ew2WMa6cY
— Patriotic 🇬🇧 Nation 🟣 (@HoodedClaw1974) August 26, 2025
जवाब सुनकर हैरान हुआ भारतीय
पाक शख्स का जवाब सुनने के बाद भारतीय हैरान हो कर उससे पूछता है, हम दुश्मन हैं? इस सवाल पर एक बार फिर पाकिस्तानी शख्स सर हिलाकर हामी भरता है. इसके बाद भारतीय शख्स शांती बनाए रखता है और कहता है कि मुझे तुमसे कोई परेशानी नहीं है, लेकिन अब तुम्हारा ये जवाब वायरल होने वाला है. इस पर पाकिस्तानी शख्स जवाब देता है कि ठीक है, इसे वायर कर दो.
थोड़ी ही देर में पाकिस्तानी शख्स ट्रेन से उतर जाता है और वीडियो बना रहा व्यक्ति उससे कहता है कि व्हाइटचैपल पर उतर जाओ.
ये भी पढ़ें- Human Skull for Sale: शमशान से गायब हो रही थीं इंसानी खोपड़ी और हड्डियां, राज खुला तो लोगों के उड़ गए होश
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. कई यूजर्स ने पाकिस्तानी यात्री के रवैये की आलोचना करते हुए लिखा कि इस तरह की दुश्मनी बिल्कुल बेवजह है.
एक शख्स ने टिप्पणी की “ट्रेन में बैठकर खुलेआम नफरत दिखाना बताता है कि यह सोच सिर्फ सरहदों तक सीमित नहीं रह गई है.” वहीं एक अन्य यूजर ने भारतीय यात्री की तारीफ करते हुए लिखा कि जिस धैर्य और शांति से उन्होंने जवाब दिया, वही असली ताकत है.
वहीं कुछ लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि ये लोग दूसरे मुल्क में भी दुश्मनी ढूंढ ही लेते हैं, यही इनकी मानसिकता है. किसी ने लिखा कि यही वजह है कि ये दुनिया में नफरत के लिए बदनाम हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


