यूटिलिटी

एयरटेल यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! अब Netflix और Hotstar के लिए नहीं खर्च करना होगा एक भी रुपया

आजकल OTT का क्रेज इतना बढ़ गया है कि अब लोग टीवी देखना कम ही पसंद करते हैं. ओटीटी का बढ़ता ट्रेंड देख कर एयरटेल ने प्लान्स भी लॉन्च किए गए जिसमें यूजर्स को ओटीटी प्लेटफॉर्म का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है. जिसमें नेटफ्लिक्स और डिज़्नी+ Hotstar का फायदा दिया जाता है. एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए कई सारे रिचार्ज प्लान्स लॉन्च किए हैं. कंपनी के दो प्लान की कीमत 839 रुपये और 1499 रुपये है. इन दोनों प्लान में लंबी वैलिडिटी और फ्री कॉलिंग का फायदा दिया जाता है. आइए जानते हैं दोनों प्लान के बेनिफिट्स के बारे में.

एयरटेल का 869 रुपये का प्लान

एयरटेल की लिस्ट में 869 रुपये का एक प्लान मौजूद है. इसमें यूजर्स को कंपनी दमदार ऑफर्स मुहैया कराती है. आपको बता दें कि 869 रुपये के रिचार्ज में कंपनी ग्राहकों को 84 दिन की वैलिडिटी ऑफर करती है.  यानी आप 84 दिन तक किसी भी नेटवर्क में फ्री कॉलिंग कर सकते हैं. अगर इसके डेटा बेनेफिट्स की बात करें तो इस प्लान में कुल 168GB डेटा मिलता है. यानी आप हर दिन 2GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं.

अगर इसे एडिशनल बेनेफिट्स की बात करें तो इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को हर दिन 100 SMS भी ऑफर करती है. इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ग्राहकों को कंपनी 3 महीने के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का फ्री सब्स्क्रिप्शन भी दे रही है. यानी आप एक ही रिचार्ज में डेटा, कॉलिंग और ओटीटी का फायदा ले सकते हैं.

एयरटेल का 1499 रुपये का प्लान

एयरटेल की लिस्ट में 1499 रुपये का प्लान भी मौजूद है. यह प्लान उन लोगों के लिए बेहद किफायती है जो ओटीटी बेनेफिट्स के साथ अधिक इंटरनेट डेटा चाहते हैं. इस प्लान में आपको कुल 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है.  आप पूरी वैलिडिटी के दौरान फ्री कॉलिंग कर सकते हैं.

अगर इस महंगे रिचार्ज प्लान के डेटा बेनेफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को कुल 252GB डेटा मिलता है. यानी आप हर दिन 3GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं. एलिजिबल यूजर्स को कंपनी अनलिमिटेड 5G डेटा का भी एक्सेस देती है. इसके साथ ही आप इस प्लान में हर दिन 100 SMS का भी फायदा ले सकते हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

चलती ट्रेन में युवक और ट्रांसजेंडर का बिगड़ा मिजाज, करने लगे लिपलॉक, जनता हुई पानी-पानी

Train Kissing Video: चलती ट्रेन में युवक और ट्रांसजेंडर के बीच लिपलॉक का वीडियो सोशल…

10 minutes ago

Harry Boxer Arrested: लॉरेंस गैंग का कुख्यात हैरी बॉक्सर कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू

Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…

1 hour ago

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

1 hour ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

1 hour ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

2 hours ago