प्रतीकात्मक तस्वीर.
Naxalite Attack in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा नक्सली हमला हुआ है. यहां के बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा से सटे क्षेत्र टेकलगुड़ेम गांव में सीआरपीएफ कैंप पर नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है. जानकारी के मुताबिक, इस नक्सली हमले में अब तक 3 जवानों के शहीद होने की खबर है, जबकि 14 जवानों के घायल होने की सूचना है. घायल जवानों को उचित इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है.
नक्सली हमले की सूचना मिलते ही मौके पर फोर्स पहुंच गई है. साथ ही पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए हमलावरों की तलाश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, 30 जनवरी को यानी आज ही सुकमा थाना 8 क्षेत्र के गजरगुण्डा इलाके में नक्सलियों की गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए सुरक्षा कैंप स्थापित किया गया था. कैंप स्थापित किए जाने के बाद सुरक्षाबलों द्वारा जोनागुड़ा और अलीगुड़ा इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा था.
इस क्रम में नक्सलियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर गोलीबारी कर दी. जिसके बाद सुरक्षबलों ने भी नक्सलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया. सुरक्षबलों की जवाबी कार्रवाई को देखकर माओवादी वहां से भाग निकले.
बता दें कि छत्तीसगढ़ में ऐसी नक्सली घटना पहले बीते साल 2023 में भी हुई थी. उस वक्त वहां के सीएम शपथ लेने वाले थे. साल 2023 में 13 दिसंबर को नक्सलियों ने नारायणपुर में आईईडी (IED) ब्लास्ट किया था. इस नक्सली हमले में एक जवान शहीद हो गया था जबकि एक घायल भी हुआ था.
जानकारी के मुताबिक, नरायणपुर में IED ब्लास्ट तब हुआ था जब रायपुर में विष्णु देव साय मुख्यमंत्री के पद गोपनीयता की शपथ लेने वाले थे. उस समय नक्सलियों ने नारायणपुर के एक खदान में IED ब्लास्ट किया था. ब्लास्ट की चपेट में सीएफ (CAF) के 9वीं बटालियन के जवान आ गए थे. जिसमें कांस्टेबल कमलेश साहू शहीद हो गए थे. वहीं, अन्य जवान विनय कुमार साहू घायल हो गए थे.
यह भी पढ़ें: यूपी में बड़े पैमाने पर IAS और IPS रैंक के अधिकारीयों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…