Cheap Air Fare
Cheap Flights: हवाई जहाज से उड़ना आज भी करोड़ों भारतीयों का सपना है. मगर, महंगे टिकट के कारण कई लोग हवाई जहाज में सफर नहीं कर पाते हैं. हालांकि, आज हम आपको एक ऐसे हवाई रूट की जानकारी देने जा रहे हैं, जहां आप सिर्फ 150 रुपये मूल किराए में सफर कर सकते हैं. सुनकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा मगर, यही सच है. असम में लीलाबाड़ी से तेजपुर तक 50 मिनट की हवाई सेवा ले सकते हैं. चलिए जानते है रूट के बारे में-
असम की लीलाबाड़ी से तेजपुर का हवाई सफर करने पर मूल किराए के रूप में सिर्फ 150 रुपए देना पड़ता है. दोनों शहरों के बीच हवाई सफर केवल 50 मिनटों में तय कर सकते है. इसके अलावा ऐसी कई उड़ानें हैं, जहां टिकट का मूल किराया 1 हजार रुपए से भी कम है. ये सभी क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना के तहत संचालित होते हैं.
ट्रैवल पोर्टल इक्सिगो की रिपोर्ट के अनुसार कम-से-कम 22 रूट हैं, जिन पर मूल हवाई किराया 1 हजार रुपए प्रति व्यक्ति से कम है. असम में लीलाबाड़ी और तेजपुर को जोड़ने वाली उड़ानों के लिए एक ओर का किराया सबसे कम 150 रुपए है. इस रूट पर उड़ानों का संचालन अलायंस एयर करती है. टिकट बुक करते समय मूल किराए में सुविधा शुल्क भी जोड़ दिया जाता है.
रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण में बेंगलुरु-सलेम, कोचीन-सलेम जैसे मार्ग भी हैं, जहां मूल टिकट की कीमतें 1 हजार रुपए से कम हैं. एक अधिकारी ने बताया कि ये उन मार्गों में से हैं, जहां मांग कम है. साथ ही अन्य परिवहन माध्यमों से इन जगहों पर पांच घंटे से अधिक समय में पहुंचा जा सकता है. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के मुताबिक 31 मार्च तक क्षेत्रीय संपर्क योजना यानी उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) के तहत 559 मार्ग चिह्नित हैं.
केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और हवाईअड्डा परिचालक क्षेत्रीय उड़ान सेवा के तहत उड़ानों के लिए कई तरह के प्रोत्साहन देते हैं. इन उड़ानों के लिए लैंडिंग’ या पार्किंग चार्ज भी नहीं है. नागर विमानन मंत्रालय ने क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना को प्रोत्साहित करने एवं हवाई यात्रा को और किफायती बनाने के उद्देश्य से 21 अक्टूबर, 2016 को उड़ान सेवा शुरू की थी.
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…
Ministers Guidelines: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को मंत्री बनाने…
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…